कोरोना संकट: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में संक्रमितों की दुनिया में सबसे अधिक संख्या गर्व की बात

अमेरिका में कोरोना वायरस के 15 लाख पुष्ट मामले हैं और 91,000 लोगों की मौत हुई है । इस तरह दुनिया में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में ही आए हैं और यहीं पर सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: Getty)

वाशिंगट: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह अमेरिका के लिए गर्व की बात है कि दुनिया में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा पुष्ट मामले उसके यहां हैं और इसका ये मतलब है कि अमेरिका ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कर रहा है. अमेरिका में कोरोना वायरस के 15 लाख पुष्ट मामले हैं और 91,000 लोगों की मौत हुई है. इस तरह दुनिया में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में ही आए हैं और यहीं पर सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है. उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘‘जब हमारे पास काफी मामले हैं...एक हद तक मैं इसे बढ़िया मानता हूं कि हमारी जांच काफी अच्छी है।’’ट्रंप ने कोविड-19 महामारी के प्रसार के बाद पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक की .

उन्होंने कहा, ‘‘ आप जब कहते हैं कि हम कोरोना के मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं तो इसका मतलब है कि हमारे पास दूसरे की तुलना में अधिक जांच की सुविधा उपलब्ध है।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अगर बहुत सारे मामले हैं तो...मैं इसे बुरी चीज नहीं मानता .. एक तरह से मैं इसे अच्छी चीज के तौर पर देखता हूं क्योंकि इसका मतलब है कि हमारे यहां जांच की सुविधा बेहतर है. ’’ट्रंप ने कहा, ‘‘इसलिए मेरे विचार से यह गर्व की बात है .निश्चित तौर पर यह एक सम्मान है .’’ यह भी पढ़े: कोरोना का कहर: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1237 लोगों की मौत, दुनियाभर संक्रमितों की संख्या 46 लाख के पार

ट्रंप से एक सवाल पूछा गया था कि क्या वह खासकर लातिन अमेरिकी देशों, ब्राजील पर यात्रा पाबंदी लगाने का विचार कर रहे हैं. संघीय एजेंसी रोग नियंत्रण केंद्र के मुताबिक अमेरिका में मंगलवार तक 1.26 करोड़ जांच हुई है.डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने राष्ट्रपति के बयानों की आलोचना करते हुए ट्वीट किया कि अमेरिका में कोविड-19 के 15 लाख मामले ‘‘नेतृत्व की पूरी नाकामी’’ को दिखाता है.बहरहाल, राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण वह लातिन अमेरिकी देशों से आवाजाही पर रोक लगाने का विचार कर रहे हैं ।अमेरिका और रूस के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 271,000 मामले ब्राजील से आए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज