मुख्य समाचार

अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद करेंगे रिजर्व बैंक के उपाय: एसबीआई चेयरमैन

Bhasha

आरबीआई ने शुक्रवार को रेपो दर को 0.40 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत कर दिया। केंद्रीय बैंक ने कर्ज की किस्तें चुकाने में दी गयी राहत अवधि को तीन महीने के लिये बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 तक कर दिया। इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों के लिये कॉरपोरेट को कर्ज देने की सीमा नेटवर्थ के मौजूदा 25 प्रतिशत के स्तर से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दी है।

फैंस को भाया अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुराना स्टारर Gulabo Sitabo का ट्रेलर, ये मजेदार Memes हुए Viral

Akash Jaiswal

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का ट्रेलर इसके मेकर्स ने आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है और यकीनन इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म के ट्रेलर में बिग बी एक बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नजर आ रहे हैं जिनकी बड़ी दाढ़ी और आवाज और भी भारी है. इसी के साथ आयुष्मान खुराना यहां काफी यंग नजर आ रहे हैं.

डॉ हर्षवर्धन ने संभाला डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार

Manoj Pandey

देश के भीतर कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या देश के भीतर 1 लाख का आंकड़ा पार कर चूका है. जिसे लेकर राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही चिंतित हैं. इसी बीच डॉक्टर हर्ष वर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला लिया है. डॉ. हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नकटानी के बाद इस कार्यभार संभाल रहे हैं. जहां दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है. ऐसे में भारत के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की यह जिम्मेदारी बेहद मायने रखती है. डॉक्टर हर्षवर्धन ने पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं इस बात से अवगत हूं कि मैं वैश्विक संकट के वक़्त इस ऑफिस में दाखिल हो रहा हूं.

डेनमार्क के अध्ययन के मुताबिक देश की 1.8 प्रतिशत आबादी में रहा होगा वायरस

Bhasha

एसएसआई अध्ययन करने वाले परियोजना समूह के अगुवा स्टीन इथलबर्ग ने कहा, “इसके अलावा, इन आंकड़ों को डेनमार्क की संपूर्ण आबादी के प्ररिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए या नहीं, यह इस बात से भी प्रभावित हो सकता है कि संक्रमण के विभिन्न स्वरूपों वाले समूह परीक्षण की पेशकश को चुनते हैं या नहीं।”

घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू करने को लेकर तैयारियों में जुटी हैं एयरलाइन कंपनियां

Bhasha

‘विस्तार’(एयरलाइन्स) ने शुक्रवार को कहा कि अगले कुछ हफ्तों के लिए उसकी सेवाएं कुछ ही स्थानों के लिए होंगी और वह देश के 24 शहरों तक ही विमानों का संचालन करेगी।

रेलवे की वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित, रेल भवन में तीसरा मामला

Bhasha

यह अधिकारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सेवा के कैडर पुनर्गठन पर कार्य कर रही थीं। वह आखिरी बार 13 मई को काम पर आयी थीं । उसके बाद रेल भवन को संक्रमण रोधन के लिए दो दिन की खातिर बंद कर दिया गया क्योंकि आरपीएफ का एक कर्मी संक्रमित पाया गया था।

आयकर विभाग ने अप्रैल से 26,242 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए

Bhasha

आयकर विभाग ने अप्रैल से 16.84 लाख करदाताओं को 26,242 करोड़ रुपये के कर रिफंड जारी किए. कोविड-19 संकट के बीच लोगों और कंपनियों को नकदी उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने रिफंड का काम काफी तेजी से किया है.

चीन में हांगकांग पर नियंत्रण कड़ा करने के लिए संसद में विवादित सुरक्षा विधेयक पेश किया

Bhasha

उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को 1997 में ब्रिटेन ने हांगकांग को एक देश दो विधान के समझौते के साथ चीन को सौंपा था। समझौते की वजह से चीन की मुख्य भूमि के मुकाबले हांगकांग के लोगों को अधिक स्वतंत्रता प्राप्त है।

नजफगढ़ में सब्जी विक्रेता को लूटने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान नजफगढ़ के निवासियों सोनू (23), अमन कुमार (24), अक्षय (22) के रूप में हुई है।

‘अम्फान’ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर पश्चिम बंगाल और ओडिशा की मदद करे केंद्र: विपक्षी दल

Bhasha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई विपक्षी दलों की बैठक में ‘अम्फान’ के कारण मारे गए लोगों की याद में कुछ पल के लिए मौन रखा गया।

असम की जाह्न्वी फूकन बनीं फिक्की के महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bhasha

फिक्की एफएलओ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की मौजूदगी में 36वें एफएलओ वार्षिक सत्र में फूलन ने निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजिंदर कौर तलवार से पदभार संभाला।

पाकिस्तान में 98 लोगों को लेकर आ रहा यात्री विमान कराची के निकट दुर्घटनाग्रस्त: अधिकारी

Bhasha

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक उड़ान संख्या पीके-303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि कुछ मिनटों पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रदेश में लौटने वाले श्रमिकों को 15 दिन का राशन और 1000 रुपये भत्ता दिये जाने के निर्देश

Bhasha

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि अब तक प्रदेश में 20 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक और कामगार ट्रेनों और बसों के माध्यम से प्रदेश में लौट चुके है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 46103 ग्राम पंचायतों में बने पृथक केन्द्रों के माध्यम से 16 लाख 8 हजार 184 श्रमिक गये है। इसी तरह नगरीय क्षेत्र के 6202 मोहल्लों में बने पृथक केन्द्रों के माध्यम से दो लाख 24 हजार 639 लोग गये है और इस तरह प्रदेश में कुल 18 लाख 24 हजार लोग पृथक केन्द्रों के माध्यम से गये है।

सूरत में कहासुनी के दौरान गोलीबारी, एक घायल

Bhasha

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात को शहर के उधाना इलाके में यह घटना घटी। वारदात में शामिल व्यक्ति को पकड़ लिया गया है।

हरियाणा में मई में कोविड-19 के मामलों में तीन गुना वृद्धि

Bhasha

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां कोविड-19 के मामले 30 अप्रैल को 339 थे, जो 21 मई तक 1,031 हो गए। एनसीआर में आने वाले चार जिले गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में 30 अप्रैल तक क्रमश: 54,53,25 और 24 मामले थे, जो कि 21 मई तक बढ़कर क्रमश: 239,181,150 और 91 हो गए।

स्वास्थ्यकर्मियों ने किया पृथक-वास के नए दिशा-निर्देशों का विरोध, काले रिबन बांध कर किया काम

Bhasha

दरअसल, सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों के पृथक-वास नियमों में बदलाव करते हुए कहा है कि कोविड-19 ड्यूटी के बाद उन्हें तब तक पृथक-वास में भेजने की आवश्यकता नहीं है, जब तक कि उन्हें या तो बहुत ज्यादा खतरा हो या फिर उनमें वायरस संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे हों।

लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री चौहान तकनीकी माध्यमों से चला रहे हैं सरकार

Bhasha

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने भी लॉकडाउन के दौरान 38 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 53 घंटे तक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कीं। राज्य सरकार के अन्य विभाग भी लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कामकाज कर रहे हैं।

डीआरआई ने चीन से इन्फ्रारेड थर्मामीटर की तस्करी को लेकर सतर्क किया

Bhasha

इस कदम का महत्व इसलिए भी है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में इस तरह के थर्मामीटर की मांग बहुत बढ़ गयी है ।

रिजर्व बैंक के नये उपायों के बावजूद सेंसेक्स 260 अंक टूटा

Bhasha

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में एक समय 450 अंक तक नीचे चला गया था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। अंत में सेंसेक्स 260.31 अंक या 0.84 प्रतिशत के नुकसान से 30,672.59 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 67 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान से 9,039.25 अंक पर बंद हुआ।

लॉकडाउन पर सरकार के पास रणनीति नहीं, सारी शक्तियां पीएमओ तक सीमित: सोनिया गांधी

Bhasha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉकडाउन से बाहर आने के लिए सरकार के पास कोई रणनीति नहीं होने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि संकट के इस समय भी सारी शक्तियां प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक सीमित हैं.

Categories