पाकिस्तान में 98 लोगों को लेकर आ रहा यात्री विमान कराची के निकट दुर्घटनाग्रस्त: अधिकारी

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक उड़ान संख्या पीके-303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि कुछ मिनटों पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कराची, 22 मई पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 98 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक उड़ान संख्या पीके-303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि कुछ मिनटों पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

खबर में नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि पीआईए एयरबस ए320 में 98 लोग सवार थे जिनमें 91 यात्री और चालक दल के सात सदस्य थे।

विमान में सवार लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सीएए सूत्रों ने कहा कि हादसे का शिकार होने से एक मिनट पहले ही उसका विमान से संपर्क टूट गया था।

जिस इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वहां कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सेना के त्वरित प्रतिक्रिया बल और सिंध पाकिस्तान रेंजर्स के जवान राहत और बचाव अभियान में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

डान अखबार ने सिंध के स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया समन्वयक मीरन युसूफ को उद्धृत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं लोक कल्याण मंत्री ने घटना के बाद कराची के सभी प्रमुख अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\