सूरत में कहासुनी के दौरान गोलीबारी, एक घायल

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात को शहर के उधाना इलाके में यह घटना घटी। वारदात में शामिल व्यक्ति को पकड़ लिया गया है।

जियो

सूरत, 22 मई गुजरात के सूरत में दो पक्षों में कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जिससे 16 वर्षीय एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात को शहर के उधाना इलाके में यह घटना घटी। वारदात में शामिल व्यक्ति को पकड़ लिया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त ए एम परमार ने कहा, ‘‘ आरोपी धमेंद्र सिंह इलाके में असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहने के लिए कुख्यात है। हमने इस घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया है।’’

उन्होंने बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार आरोपी को कोरोना वायरस परीक्षण होने के बाद ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस निरीक्षक मन्हार पटेल ने बताया कि घायल किशोर का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पटेल ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार रात को धमेंद्र सिंह ने दो व्यक्तियों के बीच सुलह कराने के लिए बैठक बुलायी थी। दोनों में कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी बातचीत के दौरान सिंह किसी बात पर अपना आपा खो बैठा और उसने अपनी बंदूक से गोली चला दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन गोली एक लड़के को जा लगी । जहां तीनों बातचीत कर रहे थे, उससे कुछ दूरी पर यह लड़का खड़ा था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी