घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू करने को लेकर तैयारियों में जुटी हैं एयरलाइन कंपनियां

‘विस्तार’(एयरलाइन्स) ने शुक्रवार को कहा कि अगले कुछ हफ्तों के लिए उसकी सेवाएं कुछ ही स्थानों के लिए होंगी और वह देश के 24 शहरों तक ही विमानों का संचालन करेगी।

जियो

नयी दिल्ली, 22 मई कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर रोकी गई घरेलू विमान सेवाओं को फिर से शुरू करने की तैयारी के तहत एयरलाइन कंपनियां प्रत्येक 24 घंटे में विमान की गहराई से सफाई करने व चालक दल के सदस्यों को निजी सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराने जैसे तमाम एहतियाती कदम उठा रही हैं।

‘विस्तार’(एयरलाइन्स) ने शुक्रवार को कहा कि अगले कुछ हफ्तों के लिए उसकी सेवाएं कुछ ही स्थानों के लिए होंगी और वह देश के 24 शहरों तक ही विमानों का संचालन करेगी।

उसने कहा कि चालक दल के सभी सदस्यों समेत प्रत्येक कर्मचारी को हर समय ‘मास्क’, ‘फेस शील्ड’, ‘गाउन’ सहित निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) पहनने होंगे।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘ हर उड़ान के बाद विमान को संक्रमण मुक्त किया जाएगा और हर 24 घंटे में विमान की पूरी तरह सफाई की जाएगी।’’

‘गोएयर’ के अलावा सभी भारतीय एयरलाइन्स ने 25 मई से शुरू हो रही घरेलू उड़ान सेवा के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।

‘एयर एशिया इंडिया’ ने कहा कि पायलटों को उनकी सुरक्षा एवं बीमारी से बचने के लिए ‘फेस मास्क’ और ‘सैनेटाइजर’ जैसे पीपीई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे भली-भांति प्रशिक्षित चालक दल के सदस्य ‘मास्क’, ‘फेस शील्ड’, ‘गाउन’ और दस्तानों सहित पर्याप्त पीपीई के साथ काम करेंगे और उन्हें विमान में किसी भी चिकित्सीय स्थिति में मदद देने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया है।’’

मोदी सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में 25 मई से क्रमबद्ध तरीके से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू किये जाने की घोषणा की थी।

देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण वाणिज्यिक, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवओं पर 25 मार्च से रोक लगी हुई थी।

एक बयान में, इंडिगो के सीईओ रोनजॉय दत्ता ने शुक्रवार को कहा कि सामान रखने वाले काउंटर, बोर्डिंग गेट, कोच, रैंप, व्हीलचेयर, चालक दल के सदस्यों के वाहन जैसे सभी साझा सतहों को ‘‘स्वीकृत सफाई पदार्थ” के जरिए अच्छी तरह संक्रमणमुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हम प्रत्येक उड़ान से पहले विमान को संक्रमणमुक्त करेंगे। इसके अलावा हम निश्चित अवधि पर विमान को धूम्र विधि (फ्यूमिगेशन) से भी साफ करेंगे।”

इंडिगो हर रात अपने विमानों की गहराई से सफाई करेगा।

उन्होंने कहा कि ग्राउंड पर मौजूद स्टाफ और चालक दल के सदस्य अपनी-अपनी भूमिका के अनुरूप पीपीई पहनेंगे।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो मांग के हिसाब से पानी उपलब्ध कराएगी और यात्रियों को बोर्डिंग गेट पर सुरक्षा किट देगी जिसमें सैनेटाइजर और सर्जिकल मास्क होंगे।

दत्ता ने कहा कि प्रत्येक यात्री को अनिवार्य वेब चेक-इन प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन स्वास्थ्य घोषणा फॉर्म भरना होगा।

इंडिगो और विस्तार ने कहा है कि यात्रियों को अपने सामान का भी वेब चेक-इन करना होगा और टैग का प्रिंट लेकर अपने सामान पर लगाना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड