डीआरआई ने चीन से इन्फ्रारेड थर्मामीटर की तस्करी को लेकर सतर्क किया

इस कदम का महत्व इसलिए भी है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में इस तरह के थर्मामीटर की मांग बहुत बढ़ गयी है ।

जियो

नयी दिल्ली, 22 मई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चीन से इन्फ्रारेड थर्मामीटर की तस्करी रोकने के लिए देशभर में सीमा शुल्क की विभिन्न इकाइयों को अलर्ट जारी किया है ।

इस कदम का महत्व इसलिए भी है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में इस तरह के थर्मामीटर की मांग बहुत बढ़ गयी है ।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘डीआरआई ने विदेश से आयात-निर्यात के काम में जुटे दिल्ली में अंतर्देशीय कंटेनर डिपो और कार्गो एयरपोर्ट तथा देश में अन्य स्थानों के लिए एक अलर्ट जारी कर इस तरह की तस्करी पर नजर रखने को कहा है ।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिली हैं जिससे पता चलता है कि तस्कर अवैध तरीके से इसे लाने के प्रयास कर सकते हैं। भारत में इस तरह के उत्पाद को लाने के लिए हो सकता है कि बिल पर इसकी कीमत कम दिखायी जाए।

सीमा शुल्क से बचने के लिए देश में लाए जाने वाले माल की कीमत कम बतायी जा सकती है, इससे सरकारी खजाने को नुकसान होगा। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है ।

नामी कंपनी के इन्फ्रारेड या थर्मल थर्मामीटर की कीमत 3500 रुपये से 8,000 रुपये तक हो सकती है ।

अधिकारियों को आशंका है कि भारत में सामान भेजने के लिए तस्करों द्वारा दुबई बंदरगाह के मुक्त व्यापार क्षेत्र का भी इस्तेमाल किया जा सकता है ।

डीआरआई द्वारा हाल में जारी अलर्ट का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था और स्थानीय उत्पादकों को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी किसी भी कोशिशों को नाकाम करने के लिए कड़ी चौकसी बरतने की जरूरत है।’’

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत डीआरआई केंद्रीय आर्थिक खुफिया एजेंसी है जो वाणिज्यिक फर्जीवाड़ा रोकने का काम करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\