मुख्य समाचार
अखिलेश का आरोप, उत्तर प्रदेश में यातना शिविर में बदल गए हैं पृथक-वास केन्द्र
Bhashaसपा प्रमुख यादव ने आज एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री लोगों की जांच और पृथक-वास केन्द्रों के बारे में बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि अब ये केन्द्र लोगों के लिए ‘यातना शिविर’ में बदल गए हैं। वहां रहने वाले श्रमिकों की हालत बहुत खराब और दयनीय है। उन्हें पशुओं से भी बुरी दशा में रखा जा रहा है। भाजपा सरकार इसे जिसे फाइवस्टार व्यवस्था बता रही है, उसके खिलाफ कई जगह डॉक्टर, नर्स और श्रमिक प्रदर्शन कर चुके हैं।’’
महाराष्ट्र: मुंबई में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शराब की शुरू होगी होम डिलीवरी
Rakesh Singhमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते नए मामलों को देखते हुए हाल ही में उद्धव सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया था. राज्य में इस महामारी के सर्वाधिक 41 हजार 6 सौ 42 मरीज हैं. इसी बीच राज्य में जारी लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में शराब की होम डिलीवरी करने का फैसला लिया है.
औरेया दुर्घटना मामले में एनएचआरसी ने उप्र सरकार को जारी किया नोटिस
Bhashaराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक बयान में कहा कि यह पाया गया है कि यह ‘‘ अधिकारियों का बेहद अनैतिक एवं अमानवीय रवैया’ है कि प्रवासी मजदूरों को उसी वाहन में जाने को कहा गया, जिसमें शव ले जाए जा रहे थे।
कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये आरबीआई के कदम का ब्योरा
Bhashaफरवरी से लेकर अब तक रिजर्व बैंक की मुख्य बातों और उठाये गये कदमों का ब्योरा इस प्रकार है:
तेलंगाना में लॉकडाउन के नियमों की उड़ी धज्जियां, TRS विधायक ने मनाया जन्मदिन
Manoj Pandeyदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता से अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन करें. जहां अधिकांश लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसकी धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. कुछ ऐसा ही नजारा तेलंगाना (Telangana) में देखा गया. जहां लॉकडाउन के नियमों को वही तोड़ते नजर आ रहे हैं, जिन्हें जनता की देखरेख और उनके प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिली है. एएनआई की खबर के मुताबिक लॉकडाउन के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए इस महीने की शुरुआत में नारायणखेड़ के टीआरएस विधायक ने एम भूपाल रेड्डी ने अपना जन्मदिन मनाया था.
तमिलनाडु में कोविड-19 से चार और मौत, संक्रमण के कुल मामले 14,753 हुए
Bhashaविभाग ने बताया कि इसी के साथ राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 98 हो गई है।
प्रदेश में टिड्डी चेतावनी संगठन को मजबूत करे केन्द्र सरकार : गहलोत
Bhashaगहलोत शुक्रवार को टिड्डी नियंत्रण को लेकर प्रदेश के सीमावर्ती जिलाधिकारियों, टिड्डी चेतावनी संगठन एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा कर रहे थे।
राष्ट्रपति ने ममता, नवीन पटनायक से बात की, कहा, देश अम्फान प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है
Bhashaउन्होंने दोनों को आश्वस्त किया कि राष्ट्र संकट की इस घड़ी में हरसंभव तरीके से प्रभावित लोगों की मदद के लिए साथ खड़ा है।
विदेशी मुद्रा भंडार 1.73 अरब डॉलर बढ़कर 487.04 अरब डॉलर
Bhashaभारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक एक अप्रैल से 15 मई के बीच देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।
सीपीईसी की अमेरिकी की आलोचना को चीन, पाकिस्तान ने किया खारिज
Bhashaदक्षिण एवं मध्य एशिया के लिये अमेरिका के शीर्ष राजनयिक एलिस वेल्स ने बुधवार को कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया कोरोनो वायरस के कारण अर्थव्यवस्था के कई हिस्सों के बंद होने के आर्थिक परिणामों से जूझ रही है, चीन के लिये यह अपरिहार्य हो जाता है कि वह इस ‘उत्पीड़क, अस्थिर और अनुचित’ कर्ज का बोझ कम करे, जो पाकिस्तान को तकलीफ देने वाले हैं।
एसबीआई के 20 प्रतिशत कर्जदारों ने ही कर्ज भुगतान से राहत के विकल्प को चुना: चेयरमैन
Bhashaरिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बैंकों से कर्ज ले रखे लोगों को राहत देते हुये उन्हें तीन महीने के लिये कर्ज किस्तें चुकाने से छूट देने की घोषणा की थी। यह छूट एक मार्च 2020 से 31 मई 2020 तक के लिये दी गई थी। रिजर्व बैंक ने अब शुक्रवार को इसे तीन महीने और बढ़ा कर 31 अगस्त 2020 तक कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में मोदी के दौरे को कांगेस ने चुनाव से जोड़ने का प्रयास किया
Bhashaइसके साथ ही पार्टी ने प्रधानमंत्री के दौरे को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़ने का प्रयास किया ।
प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा के लिए 500 करोड़ रुपये की अग्रिम राहत की घोषणा की
Bhashaमोदी ने चक्रवात ‘अम्फान’ से प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण और ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह घोषणा की।
दिल्ली में कार में आग लगने के बाद शख्स की जलकर मौत
Bhashaपुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान केरल के निवासी राम किशन के तौर पर हुई है।
Eid Moon Sighting 2020 in Kerala and Karnataka Live Updates: केरल में आज नहीं दिखा चांद, ईद-उल-फित्र 24 मई को मनाया जाएगा
Dinesh Dubeyकेरल और कर्नाटक के मुसलमान आज शाम ईद का चांद देखने का प्रयास करेंगे. जिसे चांद रात के नाम से भी जाना जाता है. अगर आज चांद का दीदार होता है, तो पवित्र रमजान महीना समाप्त हो जाएगा. इसके बाद ईद-अल-फितर त्योहार की शुरुआत होती है.
कोरोना संकट पर 22 विपक्षी दलों की बैठक, सोनिया ने आर्थिक पैकेज को जनता के साथ क्रूर मजाक बताया
Bhashaबैठक की अध्यक्षता कर रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज को जनता के साथ क्रूर मजाक करार दिया और आरोप लगाया कि सरकार संघवाद की भावना के खिलाफ काम कर रही है और सारी शक्तियां प्रधानमंत्री कार्यालय तक सीमित हो गई हैं।
साकेत जिला अदालत में वकीलों के कक्ष चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे
Bhashaवकीलों की संस्था को जारी एक पत्र में जिला न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा और पूनम ए बांबा ने कहा कि वकीलों को फाइलें और अन्य दस्तावेज लेने के लिए अपने चैंबर में जाने की इजाजत होगी लेकिन जितनी जल्दी संभव हो सके उतनी जल्दी वहां से चले जाना होगा।