विदेशी मुद्रा भंडार 1.73 अरब डॉलर बढ़कर 487.04 अरब डॉलर

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक एक अप्रैल से 15 मई के बीच देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

मुंबई, 22 मई देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 मई को समाप्त सप्ताह में 1.73 अरब डॉलर बढ़कर 487.04 अरब डॉलर हो गया। यह देश के 12 महीने के आयात के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक एक अप्रैल से 15 मई के बीच देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

आठ मई को समाप्त सप्ताह पर यह 485.31 अरब डॉलर था।

छह मार्च को समाप्त हफ्ते में यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 487.23 अरब डॉलर पर था।

समीक्षावधि में हुई बढ़ोत्तरी की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में वृद्धि होना है। कुल विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए का प्रमुख हिस्सा होता है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान एफसीए 1.12 अरब डॉलर बढ़कर 448.67 अरब डॉलर हो गया।

एफसीए में अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, पौंड और येन जैसी मुद्राएं भी शामिल हैं।

इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 61.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 32.91 अरब डॉलर हो गया।

समीक्षावधि में देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिला विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.42 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड