अखिलेश का आरोप, उत्तर प्रदेश में यातना शिविर में बदल गए हैं पृथक-वास केन्द्र

सपा प्रमुख यादव ने आज एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री लोगों की जांच और पृथक-वास केन्द्रों के बारे में बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि अब ये केन्द्र लोगों के लिए ‘यातना शिविर’ में बदल गए हैं। वहां रहने वाले श्रमिकों की हालत बहुत खराब और दयनीय है। उन्हें पशुओं से भी बुरी दशा में रखा जा रहा है। भाजपा सरकार इसे जिसे फाइवस्टार व्यवस्था बता रही है, उसके खिलाफ कई जगह डॉक्टर, नर्स और श्रमिक प्रदर्शन कर चुके हैं।’’

जियो

लखनऊ, 22 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि वह जिन पृथक-वास केन्द्रों की व्यवस्था को फाइवस्टार इंतजाम बता रही है, उनकी हालत बहुत दयनीय है और घर लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए वह ‘यातना शिविरों’ में बदल गए हैं।

सपा प्रमुख यादव ने आज एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री लोगों की जांच और पृथक-वास केन्द्रों के बारे में बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि अब ये केन्द्र लोगों के लिए ‘यातना शिविर’ में बदल गए हैं। वहां रहने वाले श्रमिकों की हालत बहुत खराब और दयनीय है। उन्हें पशुओं से भी बुरी दशा में रखा जा रहा है। भाजपा सरकार इसे जिसे फाइवस्टार व्यवस्था बता रही है, उसके खिलाफ कई जगह डॉक्टर, नर्स और श्रमिक प्रदर्शन कर चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक कोरोना वायरस उन्मूलन पर जो व्यय हुआ है उसका ब्योरा सार्वजनिक होना चाहिए। जनता को यह जानने का अधिकार है कि खर्च कहाँ और कितना हुआ?’’

श्रमिकों के पृथक-वास केन्द्रों में सांप घुसने संबंधी खबरों का संदर्भ देते हुए यादव ने कहा कि गोरखपुर वाला श्रमिक तो किस्मत वाला था, बच गया लेकिन गोंडा में सांप काटने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों में घटिया भोजन दिए जाने, वहां तैनात कर्मचारियों के वक्त से नहीं आने की बहुत सारी शिकायतें आ रही हैं।

बयान में सपा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की प्रशासनिक पंगुता और शिथिलता के कारण लोग अब निजी पृथक-वास केन्द्रों का रुख कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील