मुख्य समाचार

पृथक-वास वार्ड में जाने से पहले रोगी का मोबाइल और चार्जर किया जाएगा संक्रमणमुक्त, प्रतिबंध का निर्णय वापस लिया

Bhasha

अवस्थी ने कहा, ''जो भी रोगी :पृथक-वास वार्ड में: जाएगा, उसे पहले बताना होगा कि उसका चार्जर और मोबाइल कहां है और मोबाइल नंबर क्या है। वार्ड में जाने से पहले उसका चार्जर और मोबाइल फोन संक्रमणमुक्त किया जाएगा ताकि संक्रमण कहीं और न फैले ।''

ब्रिटेन सरकार के साथ कोविड-19 समर्थन पैकेज के लिए बात कर रही है जेएलआर

Bhasha

स्काई न्यूज की खबर में कहा गया है कि ब्रिटेन की सबसे बड़ी कार कंपनी ने हाल के हफ्तों में मंत्रियों को ऋण पैकेज का आग्रह सौंपा है। यह आग्रह ब्रिटेन के व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति विभाग में जिसके मंत्री भारतीय मूल के आलोक शर्मा हैं।

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के पांच नए मामले, संक्रमितों की संख्या 29 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्री एम कृष्ण राव ने संवाददाताओं को बताया कि पांच नए मामलों में, एक व्यक्ति और उसकी मां शामिल हैं।

अदालत ने राज्य में कोविड-19 की जांच को लेकर गुजरात सरकार से सवाल किये

Bhasha

अदालत ने राज्य को अधिकतम जांच किट खरीदने को कहा है, ताकि निजी एवं सरकारी अस्पताल सरकारी दर पर कोरोना वायरस की जांच कर सकें।

शीर्ष 10 में चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.12 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Bhasha

इसके अलावा भारती एयरटेल, इंफोसिस और आईटीसी को लाभ हुआ।

महाराष्ट्र: महिला और दो बेटे मृत पाए गए, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Bhasha

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति को हत्या के शक में हिरासत में लिया गया है।

अप्रैल में प्रमुख बंदरगाहों से माल ढुलाई 21 प्रतिशत कम होकर 474 लाख टन

Bhasha

आईपीए के हालिया आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख बंदरगाहों के कार्गो में कमी आने का मुख्य कारण कोरोना वायरस महामारी है। इसके कारण जेएनपीटी, चेन्नई, कोच्चि और कामराज जैसे बंदरगाहों से माल ढुलाई में भारी गिरावट आयी है।

इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू भ्रष्टाचार के मुकदमे का सामना करने अदालत में होंगे पेश

Bhasha

नेतन्याहू का यरुशलम की अदालत में शुरुआती सुनवाई के दौरान मौजूद रहना तय है। उन पर धोखाधड़ी, विश्वास भंग और घूस लेने के तीन अलग-अलग मामले हैं जिन्हें ‘मामला 1000’ (जालसाली और विश्वास तोड़ने), ‘मामला 2000’ (धोखाधड़ी और विश्वासभंग करना) और ‘मामला 4000’ (घूस, जालसाजी और विश्वास तोड़ना) करार दिया गया है।

ट्रैक और फील्ड एथलीट सोमवार से शुरू करेंगे आउटडोर अभ्यास

Bhasha

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने पीटीआई को बताया कि एनआईएस (राष्ट्रीय खेल संस्थान)-पटियाला, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के ऊटी और बेंगलुरु केन्द्र के खिलाड़ी सोमवार से ‘आउटडोर फिटनेस’ अभ्यास शुरू करेंगे।

सीआईआई ने कंपनियों से कहा, प्रतिस्पर्धा कानून का ध्यान रख कर गठंधन/समझौते करें

Bhasha

अनुचित व्यापार व्यवहार की निगरानी करने वाले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पहले ही इस बारे में परामर्श जारी करते हुए कहा है कि प्रतिस्पर्धा कानून में पहले से ऐसे ‘सेफगार्ड्स’ हैं जो कंपनियों को इस तरह के संयोजन के व्यवहार में प्रतिबंधों से संरक्षण देते हैं। लेकिन इसमें शर्त यह है कि ऐसी गतिविधियों से दक्षता बढ़नी चाहिए।

त्रिपुरा में विद्यालयों का शैक्षणिक सत्र 15 जून से शुरू होगा : मंत्री

Bhasha

उन्होंने कहा कि कक्षाएं शुरू होने से पहले सभी स्कूलों में समुचित तरीके से साफ-सफाई होगी।

सफाईकर्मियों के पैर धोकर प्रधानमंत्री ने जो मानवता दिखाई थी, वह अब समाप्त हो गई है: राउत

Bhasha

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में राउत ने अपने साप्ताहिक लेख में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में चार सफाईकर्मियों के पैर धोकर हमें मानवता दिखाई थी। ऐसा लगाता है कि यह मानवता पिछले तीन महीने में समाप्त हो गई है।’’

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, सही समय पर लगाया गया देश में लॉकडाउन, इसने सोशल वैक्सीन का काम किया

Manoj Pandey

नई दिल्ली:- कोरोना वायरस की महामारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है. कोरोना वायरस के प्रकोप से दुनिया के विकसित देश भी जूझ रहे हैं. अमेरिका जैसे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लाखों के पार है और रोजाना डेढ़ से दो हजार लोग मर रहे हैं. ऐसे में कोरोना से निपटने के लिए भारत ने कई महत्वपूर्ण समय से पहले ले लिया था. इसमें एक था लॉकडाउन लगाना. भारत इस समय कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन में हैं और सभी अपने घरों में कैद हैं. भारत के साथ ही दुनिया भर के देशों में सामाजिक दूरी जैसे नियमों को अपनाया जा रहा है. ऐसी परिस्थिति में अधिकतर कंपनियां घर में रहकर काम करने का निर्णय ले चुकी हैं. यही कारण है कोरोना वायरस भारत में खौफनाक खेल नहीं खेल पाया. लॉकडाउन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में सही समय पर यह फैसला लिया गया था.

महाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, घटना पर VHP ने जताया कड़ा विरोध

Team Latestly

नांदेड़ में साधु हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार है. पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ आपराधिक रिकार्ड है. वह दस साल पहले के एक हत्या मामले में सह आरोपी रहा है. वहीं हाल के दिनों में उसके खिलाफ एक छेड़खानी का मामले दर्ज किया गया है.

अप्रैल में भारत का क्रूड इस्पात उत्पादन 65 प्रतिशत गिरकर 31.3 लाख टन रहा: वर्ल्डस्टील

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिये देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इसने भारत में इस्पात के उत्पादन, मांग और आपूर्ति को प्रभावित किया है।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद कर रही लखनऊ की प्रसिद्ध 'वाहिद बिरयानी' शॉप, 65 साल के इतिहास में पहली बार परोसा जा रहा शाकाहारी खाना

Vandana Semwal

लखनऊ में प्रसिद्ध 'वाहिद बिरयानी' इन दिनों शहर से गुजरने वाले प्रवासियों को भोजन परोस रही है. लेकिन नॉन वेज बिरयानी नहीं इन दिनों यहां वेज खाना परोसा जा रहा है. 'वाहिद बिरयानी' अपने 65 साल के इतिहास में पहली बार शाकाहारी खाना परोस रही है.

अम्फान से प्रभावित हुए पश्चिम बंगाल की मदद के लिए ‘इंडिया फॉर बंगाल’ पहल

Bhasha

देश को पश्चिम बंगाल में पुनर्वास के प्रयासों में योगदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए नेटवर्क ने लोगों से अनुरोध किया कि राज्य के अपने साथी नागरिकों की आजीविका में मदद के लिए इस प्रयास में भागीदार बनें।

रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे हैं आईपीएल के अधिकतर फाइनल

Bhasha

आईपीएल को कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसकी शुरुआत 29 मार्च को होनी थी और फाइनल 24 मई को खेला जाना था।

सीआईआई सर्वेक्षणः 63 प्रतिशत लोग तीन माह में यात्रा के इच्छुक, 70 प्रतिशत का विदेश यात्रा से इनकार

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह सर्वेक्षण ऑनलाइन किया गया और इसमें सीमित संख्या में लोग शामिल हुए। सर्वेक्षण में शामिल हुए 250 प्रतिभागी चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

Eid 2020 Dessert Recipe: शीर खुरमा से फिरनी तक, ईद-उल-फितर की दावत में मिठास घोलने के लिए घर पर बनाएं ये लजीज मीठे व्यंजन (Watch Videos)

Anita Ram

ईद की मिठास को प्रियजनों के साथ बांटने के लिए मुस्लिम घरों में पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं और लोगों को प्यार से खिलाए जाते हैं. भले ही इस साल आप ईद की दावत को बड़े पैमाने पर आयोजित नहीं कर सकते, लेकिन घर-परिवार के सदस्यों के लिए ईद स्पेशल पकवान बनाकर इस पर्व की खुशियों को दोगुनी जरूर कर सकते हैं.

Categories