ब्रिटेन सरकार के साथ कोविड-19 समर्थन पैकेज के लिए बात कर रही है जेएलआर

स्काई न्यूज की खबर में कहा गया है कि ब्रिटेन की सबसे बड़ी कार कंपनी ने हाल के हफ्तों में मंत्रियों को ऋण पैकेज का आग्रह सौंपा है। यह आग्रह ब्रिटेन के व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति विभाग में जिसके मंत्री भारतीय मूल के आलोक शर्मा हैं।

लंदन, 24 मई टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) कोविड-19 संकट के बीच एक अरब पौंड के समर्थन पैकेज के लिए ब्रिटेन की सरकार से बातचीत कर रही है। ब्रिटिश मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

स्काई न्यूज की खबर में कहा गया है कि ब्रिटेन की सबसे बड़ी कार कंपनी ने हाल के हफ्तों में मंत्रियों को ऋण पैकेज का आग्रह सौंपा है। यह आग्रह ब्रिटेन के व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति विभाग में जिसके मंत्री भारतीय मूल के आलोक शर्मा हैं।

इसमें अस्थायी सरकारी पूंजी का आग्रह है।

जेएलआर के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जगुआर लैंड रोवर की सरकर के साथ कोविड-19 से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत चल रही है। हमका इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह गोपनीय और निजी है।’’

‘संडे टाइम्स’ ने पिछले सप्ताह खबर दी थी कि सरकार जेएलआर सहित कुछ प्रमुख कंपनियों के लिए ऋणदाता बन सकती है। इसमें सरकार द्वारा दिए गए ऋण को शेयरों में बदला जा सकेगा।

ब्रिटेन का वित्त विभाग ‘बैड बैंक’ या ‘‘संपत्ति समाधान’ कोष बना सकता है, जिससे वह कुछ कंपनियों में हिस्सेदारी रख सकेगा। वेस्ट मिडलैंड्स स्थिग दिग्गज लक्जरी कार कंपनी में करीब 40,000 कर्मचारी हैं। इनमें से ज्यादातर ब्रिटेन में हैं। यह कंपनी बड़ी संख्या में आपूर्तिकर्ताओं का भी समर्थन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू