शीर्ष 10 में चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.12 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

इसके अलावा भारती एयरटेल, इंफोसिस और आईटीसी को लाभ हुआ।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई शीर्ष 10 में चार कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (एमकैप) शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 1,12,121.1 करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) रही।

इसके अलावा भारती एयरटेल, इंफोसिस और आईटीसी को लाभ हुआ।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 98,890 करोड़ रुपये घट गया।

टीसीएस का एमकैप 47,148 करोड़ रुपये बढ़कर 7,57,587.71 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 26,735.60 करोड़ रुपये बढ़कर 2,29,065.73 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 21,222,12 करोड़ रुपये बढ़कर 3,23,514.55 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 17,014.67 करोड़ रुपये बढ़कर 2,94,828.76 करोड़ रुपये रहा।

दूसरी तरफ सबसे अधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। बैंक का बाजार पूंजीकरण 27,035.85 करोड़ रुपये घटकर 4,60,048.03 करोड़ रुपये रहा।

इसके अलावा एचडीएफसी का एमकैप 20,620.02 करोड़ रुपये टूटकर 2,62,673.68 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 20,358.82 करोड़ रुपये घटकर 1,88,541.97 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 17,306.57 करोड़ रुपये घटकर 9,07,548.99 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 10,290.67 करोड़ रुपये घटकर 4,67,168.22 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 3,278.07 करोड़ रुपये गिरकर 2,22,049.15 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर ही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक रही।

शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में सेंसेक्स 425.14 यानी 1.36 प्रतिशत टूट गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड