मुख्य समाचार

On This Day in 2017: 'हिटमैन' Rohit Sharma ने आज ही के दिन वनडे क्रिकेट में जड़ा था तीसरा दोहरा शतक

Rakesh Singh

भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज ही के दिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में तीसरा डबल सेंचुरी जड़ा था. शर्मा ने यह शानदार पारी श्रीलंका के खिलाफ 13 दिसंबर 2017 में मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेली थी. शर्मा ने इस उम्दा पारी के दौरान 13 चौके और 12 छक्के की मदद से नाबाद 208 रनों की पारी खेली.

Weather Updates: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं ट्रेनें, शीतलहर से बढ़ी ठंड

Snehlata Chaurasia

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे के कारण घन्टों तक ट्रेन यात्री फंसे रहे. धुंध के कारण दिखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी वजह से ट्रेनें दी से चल रही हैं. "यहां तक कि विशेष ट्रेनें भी देरी से चली हैं. प्रयागराज स्टेशन पर मौजूद एक यात्री ने बताया.

Coronavirus Update: कोविड-19 को लेकर WHO का बड़ा बयान, कहा- महामारी की स्थिति अभी भी अस्थिर, नियमों का करें पालन

IANS

विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ ने 11 दिसंबर को कहा कि संक्रमित रोग के दृष्टीकोन देखा जाए तो वैश्विक महामारी की स्थिति अभी भी अस्थिर है. हालांकि कोविड-19 के टीकों ने लोगों को आशा दिखायी है, फिर भी अन्य महामारी-रोधी कदम उठाना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि टीके लोगों को आशा दिखाते हैं, फिर भी टीके जल्द भूमिका अदा नहीं कर सकते.

Farmers Protest: किसानों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी, आज बंद करेंगे दिल्ली-जयपुर हाइवे

Manoj Pandey

दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन (Farmers Protest) का आज 18वें दिन भी जारी है. किसान नेता तीनों कृषि कानून (New Farm Law) वापस लेने की मांग पर अड़े हैं. यही कारण है कि किसान नेता और सरकार के बीच बात नहीं बन पा रही है, जिसकी वजह से किसान अब अभी अपने आंदोलन को जारी रखे हुए हैं. इस बीच किसानों ने विरोध प्रदर्शन में राजस्थान बॉर्डर से हजारों किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. किसान इस दौरान दिल्ली-जयपुर हाइवे (Delhi-Jaipur Highway) बंद करेंगे. किसानों ने अगर आंदोलन कर के दिल्ली-जयपुर राजमार्ग बंद हुआ तो उत्तर भारत के राज्यों का देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों से संपर्क टूट जाएगा, जिससे फल-सब्जियों, दूध और राशन आदि की आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हो जाएगी.

विदेश की खबरें | अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनादर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत में नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में सिख-अमेरिकी युवाओं ने प्रदर्शन किया और इस दौरान खालिस्तानी अलगाववादियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनादर किया।

Farmers Protest: अमेरिका में किसानों के समर्थन में सिख-अमेरिकी युवाओं ने किया प्रदर्शन, खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनादर

Bhasha

किसानों के समर्थन में सिख-अमेरिकी युवाओं ने प्रदर्शन किया.खालिस्तानी अलगाववादियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनादर किया. ग्रेटर वाशिंगटन डीसी, मैरीलैंड और वर्जीनिया के अलावा न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, पेंसिल्वेनिया, इंडियाना, ओहायो और नॉर्थ कैरोलाइना जैसे राज्यों से आए सैंकड़ों सिखों ने वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास तक कार रैली निकाली.

Meera Chopra Hot Photo: प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा ने पहनी बेहद बोल्ड ड्रेस, लोगों ने कहा- हॉट लग रही हो

Team Latestly

प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट फोटोज पोस्ट करके अपने फैंस को रिझाती नजर आती हैं. हाल ही में इंटरनेट पर उन्होंने बेहद सेक्सी कपड़ों में अपनी हॉट फोटो शेयर की है जिसमें उनका अंदाज देखकर लोग भी दंग हैं और उनके दीवाने हो गए हैं.

Coronavirus Cases Update: चिली के 10 क्षेत्रों में COVID-19 मामलों में हुई वृद्धि, महामारी को रोकने के लिए उठा रहे हैं कड़े कदम

IANS

चिली के 10 क्षेत्रों में कोविड-19 मामलों में खासी वृद्धि देखी गई है, जबकि 6 राज्यों में संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है. . मामलों में वृद्धि के बावजूद देश की सीमाएं खुली हुईं हैं. सैंटियागो में आटुर्रो मेरिनो बेनिटेज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इस उम्मीद से खुला हुआ है कि पर्यटन फिर से शुरू होगा.

2001 Parliament Attacks: 19 साल पहले आज ही के दिन आतंकवादियों ने किया था पार्लियामेंट पर अटैक, जानें इस हमले से जुड़ी कुछ जरुरी बातें

Snehlata Chaurasia

शुक्रवार 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) से जुड़े आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया था. इस क्रूर हमले में दिल्ली पुलिस के छह जवान, दो संसद सुरक्षा सेवा के जवान और एक माली अपनी जान गंवा बैठे.

Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के आकड़ें 7.16 करोड़ तक पहुंचे, 16 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

IANS

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 7.16 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि घातक संक्रमण से हुई मौतें 16 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, जहां संक्रमण के मामले 16,045,596 और मौतों की संख्या 297,789 दर्ज की गई हैं.

Weather Update: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी, उत्तरी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश

Bhasha

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि पश्चिम विक्षोभ की वजह से उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में बारिश हुई. कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य सड़कों को बंद करना पड़ा. प्रदेश में सबसे कम तापमान बांदा में नौ डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Delhi: राजधानी दिल्ली में घने से कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, देखें तस्वीरें

Rakesh Singh

बीते शनिवार को राजधानी दिल्ली में हुई बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में जाड़े की शुरुवात होते ही कोहरे की वजह से भी लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ANI न्यूज एजेंसी द्वारा राजधानी दिल्ली स्थित गणेश नगर, गीता कॉलोनी, लक्ष्मी नगर और आईटीओ क्षेत्र की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं.

Sidharth Shukla ने जन्मदिन पर शराब के नशे में कर दी फैन की पिटाई? Viral Video में लोगों ने लगाया ये बड़ा आरोप!

Team Latestly

टेलीविजन जगत के मशहूर सेलेब्रिटी सिद्धार्थ शुक्ला ने वीते 12 दिसंबर, शनिवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया. अब सिद्धार्थ के जन्मदिन पर उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चला है जिसमें उनपर एक फैन को बेवजह मारने-पीटने का आरोप लगाया जा रहा है.

2001 Parliament Attack: प्रधानमंत्री मोदी ने संसद हमले की 19वीं बरसी पर किया शहीदों को नमन, बोले- कायरतापूर्ण हमले को कभी नहीं भूलेंगे

Manoj Pandey

आज 13 दिसंबर है आज ही के दिन संसद भवन (Parliament) पर (Terror Attack )आतंकी हमला हुआ था. आज से ठीक 19 साल पहले आज ही के दिन संसद पर हुए उस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था. 13 दिसंबर 2001 की दोपहर में जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था ठीक उसी समय जैश-ए-ंमोहम्मद (Jaish-e-Mohammed (JeM) के पांच आतंकवादी (Terrorists) पूरी तैयारी के साथ संसद भवन में घुस गए. हमले की तैयारी से आए आतंकियों ने संसद भवन में घुसते ही सीधे फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले में जवानों ने डटकर मुकबला तो किया लेकिन 9 जवान शहीद भी हो गए. लेकिन इस हमले में शामिल सभी आतंकियों को ढेर कर दिया गया.

Coronavirus Update: नाविकों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, मर्चेंट नेवी को कोरोना वैक्सीन के लिए मिले प्राथमिकता

IANS

भारतीय मर्चेट नेवी नाविकों के सबसे बड़े संगठन ने मांग की है कि सभी समुद्री नाविकों को बहुप्रतीक्षित कोविड-19 वैक्सीन 'सर्वोच्च प्राथमिकता' पर दी जाए, क्योंकि उन्होंने महामारी के दौरान 10 महीने के राष्ट्रव्यापी बंद के समय आर्थिक इंजनों को चालू रखा.

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा- देशों को जलवायु आपातकाल की घोषणा करनी चाहिए

IANS

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में कहा कि देशों को जलवायु आपातकाल की स्थिति की घोषणा तब तक करनी चाहिए, जब तक कि दुनिया शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन तक नहीं पहुंच जाता. अगले जलवायु शिखर सम्मेलन की मेजबानी ब्रिटेन अगले साल नवंबर में ग्लासगो में करेगा.

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया को बताया, जलवायु परिवर्तन की चुनौती से कैसे लड़ रहा है भारत?

IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जलवायु परिवर्तन की चुनौती से लड़ने के लिए भारत की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया. उन्होंने दुनिया को बताया कि किस तरह से उत्सर्जन कम करने से लेकर अक्षय ऊर्जा पर जोर देकर जलवाय परिवर्तन की चुनौती से भारत में लड़ाई चल रही है.

देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर घटी: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण

Bhasha

पांचवें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नवजात शिशुओं तथा पांच साल से कम उम के बच्चों की मृत्युदर कम हुई है, वहीं 16 राज्यों में पांच साल से कम उम्र के ऐसे बच्चों के प्रतिशत में इजाफा हुआ है जिनका वजन बहुत कम है.

Farmers Protest: किसान संगठन ने चिल्ला बार्डर पर धरना खत्म करने का किया फैसला, फिर से खुलेंगी सड़के

Bhasha

नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले एक मुख्य मार्ग को शनिवार देर रात फिर से खोल दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. किसान प्रदर्शन स्थल को खाली करने के लिए राजी हो गए और सड़क पूरी तरह से फिर से खुल जाएगी. कुछ प्रदर्शनकारी वहां अभी भी हैं लेकिन वे जल्द ही इसे खाली कर देंगे.

कर्नाटक में iPhone की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट Wistron Corps में सैलरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस- देखें तस्वीर

Nizamuddin Shaikh

कर्नाटक में आईफोनबनाने वाली फैक्ट्री में सैलरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों का हंगामा

Categories