2001 Parliament Attack: प्रधानमंत्री मोदी ने संसद हमले की 19वीं बरसी पर किया शहीदों को नमन, बोले- कायरतापूर्ण हमले को कभी नहीं भूलेंगे

आज 13 दिसंबर है आज ही के दिन संसद भवन (Parliament) पर (Terror Attack )आतंकी हमला हुआ था. आज से ठीक 19 साल पहले आज ही के दिन संसद पर हुए उस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था. 13 दिसंबर 2001 की दोपहर में जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था ठीक उसी समय जैश-ए-ंमोहम्मद (Jaish-e-Mohammed (JeM) के पांच आतंकवादी (Terrorists) पूरी तैयारी के साथ संसद भवन में घुस गए. हमले की तैयारी से आए आतंकियों ने संसद भवन में घुसते ही सीधे फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले में जवानों ने डटकर मुकबला तो किया लेकिन 9 जवान शहीद भी हो गए. लेकिन इस हमले में शामिल सभी आतंकियों को ढेर कर दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नई दिल्ली:- आज 13 दिसंबर है आज ही के दिन संसद भवन (Parliament) पर (Terror Attack )आतंकी हमला हुआ था. आज से ठीक 19 साल पहले आज ही के दिन संसद पर हुए उस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था. 13 दिसंबर 2001 की दोपहर में जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था ठीक उसी समय जैश-ए-ंमोहम्मद (Jaish-e-Mohammed (JeM) के पांच आतंकवादी (Terrorists) पूरी तैयारी के साथ संसद भवन में घुस गए. हमले की तैयारी से आए आतंकियों ने संसद भवन में घुसते ही सीधे फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले में जवानों ने डटकर मुकबला तो किया लेकिन 9 जवान शहीद भी हो गए. लेकिन इस हमले में शामिल सभी आतंकियों को ढेर कर दिया गया.

संसद हमले की आज 19वीं बरसी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी याद करते हुए कहा, हम 2001 में आज के दिन अपनी संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले को कभी नहीं भूलेंगे. हम उन लोगों की वीरता और बलिदान को याद करते हैं जिन्होंने हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी. भारत हमेशा उनका शुक्रगुजार रहेगा. महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, देश उन बहादुर शहीदों को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है जिन्होंने 2001 में इस दिन संसद का बचाव करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी थी. हमारे लोकतंत्र के मंदिर के उन रक्षकों के महान बलिदान की सराहना करते हुए, हम आतंक की ताकतों को हराने के अपने संकल्प को मजबूत करते हैं. संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के बेटे का बना आधार कार्ड, कहा- भारतीय होने पर हो रहा है गर्व.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट:-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट:-

गौरतलब हो कि इस आतंकी हमले में संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे. इस आतंकी हमले में दिल्ली पुलिस के पांच सुरक्षाकर्मी नानकचंद, रामपाल, ओमप्रकाश, बिजेंद्र सिंह और घनश्याम, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कांस्टेबल कमलेश कुमारी और संसद सुरक्षा सेवा के दो सुरक्षा सहायक जगदीश प्रसाद यादव और मातबर सिंह नेगी शहीद हुए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड