मुख्य समाचार
जरुरी जानकारी | मारुति की अगले साल से फिर डीजल खंड में उतरने की योजना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अगले साल फिर डीजल खंड में उतर सकती है। उद्योग के सूत्रों ने यह जानकारी देते कहा कि डीजल खंड से ग्राहकों की काफी अच्छी मांग आ रही है। विशेषरूप से एसयूवी और बहुउद्देश्यीय वाहन खंड (एमपीवी) खंड की मांग काफी अच्छी है, जिसके मद्देनजर मारुति फिर डीजल वाहन क्षेत्र में उतरने की योजना बना रही है।
उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष धर्मातरण रोधी अध्यादेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने के लिए जनहित याचिका की दायर
IANSइलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार की धर्मातरण रोधी अध्यादेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने के लिए एक जनहित याचिका दायर की गई है. कोर्ट द्वारा याचिका स्वीकार किया जाना अभी बाकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 अक्टूबर, 2020 को एक बयान दिया था कि उनकी सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ एक कानून लाएगी.
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन
Bhashaपाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांवों और अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्षविराम समझौते का एक बार फिर उल्लंघन किया. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार को रात करीब 10 बजे हीरानगर सेक्टर के पंसार सीमा चौकी इलाके में सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई, जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया.
Maharashtra: 25 साल के युवक ने गला काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून, शख्स की हुई मौत
Manoj Pandeyमहाराष्ट्र (Maharashtra) के पैठण शहर (Paithan Town) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां के महादेव मंदिर (Mahadev Temple) में एक 25 वर्षीय व्यक्ति मृत की लाश मिली है. मृतक शख्स का गला कटा हुआ था और मंदिर के अंदर शिवलिंग पर रक्त चढ़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को संदेह है कि मृतक शख्स ने अघोरी प्रथा ( Aghori Practice) के हिस्से के रूप में कठोर कदम उठाया होगा. कई बार ऐसे मामले आए हैं जहां पर भगवान को खुश करने के लिए ऐसी गलती कर देते हैं. जिसका परिणाम खौफनाक होता है.
देश की खबरें | दिल्ली में घने कोहरे से कम हुई दृश्यता: आईएमडी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई जिससे यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | वित्त मंत्रालय बैंकों में 14,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने पर चौथी तिमाही में करेगा फैसला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में शेष 14,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने के बारे में चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में फैसला करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Maharashtra NEET Second Selection List 2020 to be Released Today: एनईईटी की दूसरी सिलेक्शन लिस्ट आज होगी घोषित, आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org.पर ऐसे करें चेक
Snehlata Chaurasiaमहाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार, 13 दिसंबर, 2020 को महाराष्ट्र NEET UG 2020 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए दूसरी चयन सूची जारी करेगी. एक बार चयन सूची जारी होने के बाद, राज्य में NEET UG 2020 के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार mahacet.org पर ऑनलाइन सूची देख सकते हैं.
Samsung Mobile Factory In Noida: चीन को लगा बड़ा झटका, सैमसंग नोएडा में लगाएगी डिस्प्ले यूनिट
IANSदुनिया की दिग्गज आईटी कम्पनियों में शुमार सैमसंग, अब उत्तर प्रदेश में मोबाइल और आईटी डिसप्ले उत्पादों का निर्माण करेगी. सैमसंग की यह यूनिट इससे पहले चीन में स्थापित थी. नोएडा में स्थापित होने जा रहे सैमसंग के इस नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से प्रदेश में करीब 4825 करोड़ रुपये का निवेश होगा.
Kerala: देश की पहली सोलर एनर्जी से चलने वाली ट्रेन हुई शुरू, यहां पढ़ें कितने में हुआ बनकर तैयार
Rakesh Singhकेरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित वेळी लेक टूरिस्ट विलेज में देश की पहली सोलर एनर्जी से चलने वाली मिनिएचर ट्रेन पर्यटकों के लिए शुरू हो चूकी है. राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए इस योजना का उद्घाटन बीते माह किया था.
विदेश की खबरें | वाशिंगटन में ट्रंप के समर्थन में हजारों लोगों ने की रैलियां
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप समर्थक और ट्रंप विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच शनिवार शाम को हिंसा की छिट पुट घटनाएं हुई।
Sara Ali Khan ने शेयर किया 'स्टेजेज ऑफ पोजिंग'
IANSबॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने प्रशंसकों के साथ कैमरे के लिए पोज देने के कुछ चरणों के रहस्य को शेयर किया है. सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अभिनेता वरुण धवन के साथ विभिन्न पोज में दिखाई दे रही हैं.
Covid19 Vaccine Update: कनाडा ने एलर्जी वाले लोगों को फाइजर वैक्सीन को लेकर जारी की चेतावनी
IANSकनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि यदि उन्हें फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन के किसी भी इंग्रेडिएंट (तत्व) से एलर्जी है तो वे वैक्सीन न लें. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार को एक अधिसूचना में संघीय स्वास्थ्य नीति एजेंसी ने ये चेतावनी ब्रिटेन में वैक्सीन के लिए एनाफिलेक्टाइड को लेकर हुए रिएक्शन के बाद जारी की है.
UPSC Recruitment 2020: यूपीएससी ने असिटेंट इंजिनियर और अन्य पोस्ट के लिए जारी की भर्तियां, upsc.gov.in. पर ऐसे करें अप्लाय
Snehlata Chaurasiaसंघ लोक सेवा आयोग ने असिटेंट इंजिनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2020 तक है.
उत्तर प्रदेश: नए धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी दर्ज
IANSउत्तर प्रदेश के हरदोई में एक 21 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए शाहाबाद पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है. यह नए कानून के तहत दर्ज की गई पांचवी प्राथमिकी है जिसके तहत सीतापुर, मऊ, बरेली और मुजफ्फरनगर में अब तक 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जरुरी जानकारी | वाणिज्यिक खनन: सरकार ने चार कोयला ब्लॉकों के लिए नए सिरे से बोलियां आमंत्रित कीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला मंत्रालय ने चार कोयलों ब्लॉकों के लिए नए सिरे से बोलियां आमंत्रित की हैं। वाणिज्यिक खनन के पहले दौर की नीलामी में इन चार ब्लॉकों के लिए निविदा प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। इन चारों ब्लॉकों के लिए पहले दौर में तकनीकी रूप से पात्र सिर्फ एक-एक बोली मिली थी।
Bhojpuri Hot Dance: Amrapali Dubey ने भोजपुरी गाने पर जीन्स पहनकर लचकाई कमर, Video ने मचाया धमाका
Team Latestlyभोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर अपने डांस से काफी तहलका मचाती हुई नजर आ रही हैं. आम्रपाली इंटरनेट पर अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटोज को शेयर करती रहती हैं.
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में 2 व्यक्ति गिरफ्तार
IANSउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढाना पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग कुछ घंटों के लिए लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने उसने तलाशना शुरू किया.
Malaika Arora ने शेयर किया अपना 'आउट ऑफ फोकस' मूड
IANSमलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सफेद शर्ट और धारीदार पैंट पहने सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रही है. तस्वीर में कैमरे का फोकस उन पर नहीं है, यानी उनकी तस्वीर धुंधली नजर आ रही है.
परिवार ने जिसका सुबह किया अंतिम संस्कार, शाम को वह शख्स लौटा जिंदा, जानें पूरा मामला
Manoj Pandeyसोचिए अगर किसी का अंतिम संस्कार हो जाए. लेकिन शाम को अचानक वही शख्स शाम को वापस जिंदा लौट आए तो क्या होगा. हैरान होना वाजिब है. लेकिन ऐसा मध्य प्रदेश में हुआ. जहां पर एक परिवार ने मौत के बाद अपने परिजन का अंतिम संस्कार तो कर दिया लेकिन वह शख्स शाम को अपने घर लौट आया. दरअसल श्योपुर जिले के बड़ौदा इलाके में गुरुवार की शाम को एक शख्स की लाश मिली. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और जांच शुरू की. लेकिन इस दौरान लाश की पहचान नहीं हो पाई. जिसके बाद पुलिस ने उस मृतक शख्स की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल किया. तस्वीर देखने के बाद एक परिवार ने मृतक शख्स की पहचान की.
इस्लामाबाद: शहर प्रशासन ने सामाजिक प्रतिबंधों और असलहे रखने पर अगले दो महीनों तक लगाया प्रतिबंध
IANSइस्लामाबाद के शहर प्रशासन ने सामाजिक प्रतिबंधों और असलहे रखने, दिखाने और ले जाने पर अगले दो महीनों तक प्रतिबंध लगाकर रखा है. मीडिया को यह जानकारी शनिवार को दी गई. इसके अलावा, पटाखों व आतिशबाजियों की बिक्री, खरीद व इस्तेमाल, हैंडबिल व पैंपलेट के वितरण, दीवारों पर स्लोगन वगैरह लिखने पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा.