इस्लामाबाद: शहर प्रशासन ने सामाजिक प्रतिबंधों और असलहे रखने पर अगले दो महीनों तक लगाया प्रतिबंध

इस्लामाबाद के शहर प्रशासन ने सामाजिक प्रतिबंधों और असलहे रखने, दिखाने और ले जाने पर अगले दो महीनों तक प्रतिबंध लगाकर रखा है. मीडिया को यह जानकारी शनिवार को दी गई. इसके अलावा, पटाखों व आतिशबाजियों की बिक्री, खरीद व इस्तेमाल, हैंडबिल व पैंपलेट के वितरण, दीवारों पर स्लोगन वगैरह लिखने पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा.

प्रतीकातमक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद, 12 दिसंबर : इस्लामाबाद (Islamabad) के शहर प्रशासन ने सामाजिक प्रतिबंधों और असलहे रखने, दिखाने और ले जाने पर अगले दो महीनों तक प्रतिबंध लगाकर रखा है. मीडिया को यह जानकारी शनिवार को दी गई. डॉन न्यूज (Don news) की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद हम्जा शफाकत (Mohammad Hamza Shafaqat) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की.

पाकिस्तान की राजधानी में आपत्तिजनक/धर्म-संप्रदाय से संबंधित भाषणों पर रोक लगाने के चलते कैसेट प्लेयर्स साउंड, सिस्टम, सीडी/डीवीडी सहित अन्य माध्यमों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रहेगा, यहां सार्वजनिक स्थानों पर जुलूस, रैली व प्रदर्शन वगैरह पर भी रोक लगी रहेगी, जिनमें रेड जोन भी शामिल रहेंगे.

यह भी पढ़ें : विदेश की खबरें | पाकिस्तान के चरमपंथी धार्मिक समूह ने सरकार से बातचीत के बाद इस्लामाबाद की आंशिक घेराबंदी वापस ली

इसके अलावा, पटाखों व आतिशबाजियों की बिक्री, खरीद व इस्तेमाल, हैंडबिल व पैंपलेट के वितरण, दीवारों पर स्लोगन वगैरह लिखने पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा. शफकत की घोषणा के मुताबिक, भीड़ इकट्ठा पर लगी पाबंदी को इसलिए और आगे बढ़ा दिया गया, क्योंकि सुनने में आया था कि कुछ लोग गैरकानूनी सभाओं को आयोजन करने का प्लान बना रहे थे, जिससे समाज में शांति के भंग होने की संभावना थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स