मुख्य समाचार

Yuzvendra & Dhanashree's Haldi Photos: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की हल्दी की तस्वीरें हुई वायरल, क्रिकेटर ने कहा- सब कुछ पिला

Laxmi Pandey

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुछ दिनों पहले धनश्री वर्मा से शादी की है, और इस नवविवाहिता जोड़ें ने अपनी शादी की अब कुछ बेहतरीन पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया हैं. धनश्री और युजवेंद्र ने अपने हल्दी सेरेमनी पर पीले रंग का कपड़ा पहना है. आइए नजर डालते हैं युजी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर.

किसान सेना की चेतावनी- नए कृषि कानून वापस होने पर होगा बड़ा आंदोलन

IANS

किसान सेना (kisan sena) ने नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए लाभदायक बताते हुए सरकार से इन्हें नहीं बदलने की गुहार लगाई है.

Satyamev Jayate 2: जॉन अब्राहम शूटिंग के दौरान हुए घायल, पहुंचे बनारस के अस्पताल में

Team Latestly

खबर के मुताबिक शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम के हाथों में चोट लग गई. जॉन को ये चोट एक एक्शन सीन के दौरान लगी. जिसमें जॉन की उंगलियां घायल हो गई.

Farmer Protest: आंदोलन का आज 30वां दिन, सरकार से बातचीत पर आज फैसला लेंगे किसान संगठन- 2 बजे होगी बैठक

Manoj Pandey

किसान आंदोलन (Farmer Protest) शुक्रवार को 30वें दिन जारी है. नये कृषि कानून (New Farm Laws) के मसले पर सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध बना हुआ है. हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कोई हल निकाला जाए. किसानों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है. इसी बीच दिल्ली-यूपी बाॅर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बाॅर्डर पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है. जबकि टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि हमें यहां बैठे हुए क़रीब एक महीना हो गया है, हमारी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं. जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे हम यहीं पर बैठेंगे.

Join Indian Navy 2020: युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

Dinesh Dubey

युवाओं के लिए इंडियन नेवी में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका आया है. भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने केरल (Kerala) के इंडियन नेवल एकेडमी (INA) एझिमाला (Ezhimala) में जून 2021 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर्स के लिए अविवाहित पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Brexit: ब्रिटेन और ईयू ने ब्रेक्जिट के बाद व्यापार समझौते पर लगाई मुहर

IANS

ब्रिटेन (Britain) और यूरोपीय यूनियन (European Union) के बीच महीनों लंबे गतिरोध के बाद आखिरकार ब्रेक्जिट (Brexit) व्यापार सौदे (ट्रेड डील) पर सहमति बन गई है.

Gauahar Khan Sangeet Ceremony: गौहर खान और जैद दरबार के संगीत सेरेमनी से Photos और Videos आए सामने, देखकर कह उठेंगे- ये जोड़ी है नंबर 1

Team Latestly

गौहर ने अपनी संगीत सेरेमनी में ग्रीन कलर का गरारा पहना, उनका ये ट्रेडिशनल लुक में काफी खास लग रहा था. जबकि वहीं जैद ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी. अपने संगीत सेरेमनी दोनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिया.

Mukesh Ambani's Grandson Name: अपने पोते को इस नाम से बुलाएंगे मुकेश अंबानी, आकाश-श्लोका के बेटे का हुआ नामकरण

Anita Ram

मुकेश अंबानी के पोते का नामकरण हो गया है. एक बयान में अंबानी परिवार ने कहा कि आकाश और श्लोक ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है. बता दें कि इससे पहले जब मुकेश अंबानी दादा बने थे, तब उनकी और उनके नवजात पोते की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इस तस्वीर में मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में लेकर बेहद खुश नजर आए थे.

Delhi Jal Board Office Vandalised: आप और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू

IANS

दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Water Board) कार्यालय में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया तो भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कार्यालय में तोड़फोड़ करवाकर भाजपा को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

Atal Tunnel Dance: कुल्लू मनाली जा रहे 7 टूरिस्टों ने अटल रोहतांग सुरंग में किया डांस, पुलिस ने भेजा जेल- देखें वीडियो

Dinesh Dubey

हिमाचल प्रदेश स्थित अटल सुरंग में हंगामा करने के आरोप में कुल्लू (Kullu) पुलिस ने सात पर्यटकों को गिरफ्तार किया है. दरअसल सभी पर्यटक अटल सुरंग में ही अपनी गाड़ी खड़ी कर सड़क पर डांस करते है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है.

Atal Bihari Vajpayee's 96th Birth Anniversary: राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने दी पूर्व PM वाजपेयी को श्रद्धांजलि

Manoj Pandey

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Former PM Atal Bihari Vajpayee) की 96वीं जयंती है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य कई दिग्गज नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली दी. पीएम मोदी ने कहा, अटल जी ने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया. एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा. वहीं, अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी.

Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: भारत के 'पहले साइबर प्राइम मिनिस्टर' थे अटल बिहारी वाजपेयी

IANS

जब इंटरनेट (Internet) अपने शुरूआती दौर में था तब देश के लोकप्रिय राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने लखनऊ (Lucknow) में अपने चुनाव प्रचार के लिए पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल किया था.

Mokshada Ekadashi 2020 Messages: मोक्षदा एकादशी पर अपने प्रियजनों को भेजे यह संदेश

Laxmi Pandey

आज मोक्षदा एकादशी मनाई जा रही है, जिसे 'गीता जयंती' के रूप में भी मनाया जाता है. यह हिंदू धर्म में सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है. जैसा कि, नाम से पता चलता है, इस एकादशी के पालन से भक्तों को मोक्ष या मोक्ष का रास्ता प्राप्त करने में मदद मिलती है. साथ ही इस दिन के शुभ अवसर पर हम अपने बड़ों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश और बधाई भेजते हैं.

Sunny Leone Celebrates Christmas: सनी लियोनी ने पति के साथ क्यूट डांस करते हुए किया क्रिसमस का स्वागत, देखिए दिल जीत लेने वाला वीडियो

Team Latestly

कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में पहले तो सनी लियोनी अपने परिवार के साथ मुंबई में हुई थी लेकिन मौका मिलते ही वो अमेरिका रवाना हो गई. लेकिन अब वो पूरे परिवार संग एक बार फिर इंडिया लौट आई हैं और काम शुरू कर चुकी हैं.

Merry Christmas 2020 Greetings & Images: अपनों के साथ मनाएं क्रिसमस, भेजें ये आकर्षक Xmas HD Photos, WhatsApp Stickers, GIF Wishes और वॉलपेपर्स

Anita Ram

किसमस के दिन दावतों का आयोजन किया जाता है. केक बनाए और खिलाए जाते हैं. एक-दूसरे उपहार देकर क्रिसमस की खुशियां बांटी जाती है. इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाए देते हैं. आप भी इस खास अवसर पर क्रिसमस के इन आकर्षक एचडी फोटोज, ग्रीटिंग्स, इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ विशेज, वॉलपेपर्स के जरिए अपनों को बधाई देकर इस पर्व को मना सकते हैं.

BCCI Appoints New National Selectors: चेतन शर्मा, अबे कुरुविला और देबाशीष मोहंती बने राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ता

IANS

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा (Chetan Sharma), अबे कुरुविला (Abe Kuruvilla)और और देबाशीष मोहंती (Debashish Mohanty) को सीनियर नेशनल चयन पैनल में शामिल किया गया है और अब वे सरनदीप सिंह, जतीन परांजपे और देवांग गांधी की जगह लेंगे,

India vs Australia 2nd Test 2020: इन दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, मेलबर्न टेस्ट में खल सकती है कमी

PBNS India

भारत के नियमित कप्‍तान विराट कोहली पितृत्‍व अवकाश पर भारत लौट गए हैं, वहीं टीम के स्‍टार गेंदबाज मोहम्‍मद शमी भी फ्रेक्‍चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.वहीं इशांत शर्मा पहले ही चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं.

Earthquake in Delhi: दिल्ली में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप

Team Latestly

राजधानी दिल्ली (Delhi) में आठ दिनों के भीतर दूसरी बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों के बाद एक बार फिर दिल्ली में लोग घबरा गए. फिलहाल अभी तक इस भूकंप से किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. भूकंप के झटके इस बार नांगलोई (Nangloi) में महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Centre for Seismology) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.3 रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर मापी गई. बता दें कि दिल्ली में यह पहली बार भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं. इस साल में कई बार दिल्ली की जमीन भूकंप के कारण थर्राई है. गनीमत यही है कि अब तक किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ.

Kareena Kapoor Khan Celebrates Christmas: करीना कपूर और सैफ अली खान ने दोस्तों के साथ मिलकर किया क्रिसमस का स्वागत, शेयर की फोटो

Team Latestly

कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के बाद अब लाइफ धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है. ऐसे में क्रिसमस का मौका हर किसी के लिए बेहद खास है. जिसे हर कोई अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट कर रहा है

सपने में किसी की मृत्युु होते देखना क्या दर्शाता है? जानें इनका महत्तव और तथ्य

Rajesh Srivastav

साल 2016 में हुए एक अध्ययन के अनुसार किसी गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, जिसे आप बहुत प्यार करते हैं, उन्हें सपने में मरते हुए देखना बहुत असामान्य नहीं होगा. वहीं साल 2014 में हुए सर्वे में पाया कि किसी ऐसे व्यक्ति का सपना देखना असामान्य नहीं है जिसे आपने हाल ही में खोया है. ज्यादातर लोगों ने ऐसे सपनों को सुखद अथवा परेशान करने वाला बताया, जबकि कुछ के अनुसार कि वे बहुत परेशान थे.

Categories