India vs Australia 2nd Test 2020: इन दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, मेलबर्न टेस्ट में खल सकती है कमी

भारत के नियमित कप्‍तान विराट कोहली पितृत्‍व अवकाश पर भारत लौट गए हैं, वहीं टीम के स्‍टार गेंदबाज मोहम्‍मद शमी भी फ्रेक्‍चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.वहीं इशांत शर्मा पहले ही चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं.

टीम इंडिया (Photo: IANS)

भारत के खिलाफ मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं होगा. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में वही टीम मैदान पर उतरेगी, जो एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में थी. हालाँकि इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली मौज़ूद नहीं होंगे, इसके अलावा तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी भी चोट के चलते इस सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया की धारदार गेंदबाज़ी के चलते भारतीय टीम सिर्फ 36 रन ही बना पाई थी, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 8 विकेट से जीता था.

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा, " मैं आखिरी मैच के बाद इस मैच में प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहूंगा.अगर सबकुछ ठीक रहता है और कुछ गड़बड़ नहीं होती है तो हम पहले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरेंगे.”

चोटों से भरी रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और गेंदबाज सीन एबॉट चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वॉर्नर भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. एबॉट भी इस दौरान चोटिल हो गये थे। कन्कशन के कारण विल पुकोवस्की भी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

भारत के नियमित कप्‍तान विराट कोहली पितृत्‍व अवकाश पर भारत लौट गए हैं, वहीं टीम के स्‍टार गेंदबाज मोहम्‍मद शमी भी फ्रेक्‍चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.वहीं इशांत शर्मा पहले ही चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में बाकी बचे तीन मैचों में टीम इंडिया अपने दो नियमित गेंदबाजों के बिना ही मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम के सदस्यों के नामों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है.

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन,ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, कैमरून ग्रीन.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड