अनिता हसनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी संग म्यूजिक एल्बम में आयेंगी नजर
अभिनेत्री अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani) अपने पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी. यह गीत पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) ने गाया है.
मुंबई: अभिनेत्री अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani) अपने पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी. यह गीत पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) ने गाया है. वीडियो गीत 'तेरी याद' राज कुंद्रा (Raj Kundra) और रॉबिन बहल (Robin Bahal) द्वारा निर्देशित है.
पहली बार पति के साथ काम को लेकर उन्होंने कहा, "'तेरी याद' एक प्यारा रोमांटिक गीत है और जब राज ने हमसे इस वीडियो में काम करने के लिए कहा तो हमें हां कहने में ज्यादा लंबा समय नहीं लगा."
यह भी पढ़ें: इंडियन टेलीविजन अवॉर्डस में सितारों से सजी शाम, एकता कपूर और दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने भी दी प्रस्तुति
उन्होंने कहा, "रोहित के साथ काम करने के अलावा, इस गीत को सनी ब्राउन द्वारा खूबसूरती से लिखा और कंपोज किया गया है. हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे." यह गीत 8 फरवरी को रिलीज होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

