इंडियन टेलीविजन अवॉर्डस में सितारों से सजी शाम, एकता कपूर और दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने भी दी प्रस्तुति
वार्षिक इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड्स 2018 मंगलवार रात आयोजित किया गया, जिसमें कई हस्तियों ने शिरकत की.....सनी लियोन, दिव्यांका त्रिपाठी, अनिता हसनंदनी, सुनील ग्रोवर जैसे सितारों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई....
मुंबई: वार्षिक इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड्स 2018 (18th Indian Television Awards) मंगलवार रात आयोजित किया गया, जिसमें कई हस्तियों ने शिरकत की. इस बार यह पुरस्कार टेलीविजन जगत की चर्चित हस्ती एकता कपूर (Ekta Kapoor) और दिग्गज अभिनेता जितेंद्र (Jeetendra) द्वारा प्रस्तुत किया गया. रेड कार्पेट पर दर्शकों के पसंदीदा सितारों ने जलवे बिखेरे.
कार्यक्रम में नीना गुप्ता (Neena Gupta), महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry), ओमंग कुमार (Omung Kumar), रमेश तौरानी (Ramesh Taurani), दीपक कलाल (Deepak Kalal) के साथ राखी सांवत (Rakhi Sawant), सुभाष घई (Subhash Ghai),'इशकबाज' अभिनेत्री सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) , रोनित रॉय (Ronit Roy), आर.माधवन (R. Madhavan), नंदिश संधु (Nandish Singh), कैलाश खेर (Kailash Kher), विक्रमादित्य मोटवानी (Vikramaditya Motwane), पति के साथ संभावना सेठ जैसे कलाकार पहुंचे. सनी लियोन (Sunny Leone), दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), अनिता हसनंदनी (Anita Hassanandani), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जैसे सितारों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
यह भी पढ़ें: ‘शूटिंग स्टार ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नार्वेजिया ने जाह्नवी कपूर को नवाजा
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2018 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

