IND vs ENG 3rd Test 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का प्रसारण राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. जो इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण अपने टीवी चैनल पर प्रदान करेंगे. वही, भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग फैंस के लिए पहले की तरह ही Jio Hotstar App पर की जाएगी. इस बीच, इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण फ्री दिश पर देखना चाहते हैं. इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें.
Where To Watch India National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई (बुधवार) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) में खेला जाएगा. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का प्रसारण राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. जो इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण अपने टीवी चैनल पर प्रदान करेंगे. वही, भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग फैंस के लिए पहले की तरह ही Jio Hotstar App पर की जाएगी. इस बीच, इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण फ्री दिश पर देखना चाहते हैं. इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें. लॉर्ड्स में बारिश बिगाड़ेगी भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का खेल या बनेगा रोमांच का मंच? जानें कैसा रहेगा लंदन का मौसम
एडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के तहत भारत और इंग्लैंड(IND vs ENG 3rd Test 2025) के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब तक रोमांच से भरपूर रही है. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. पहले टेस्ट में लीड्स में इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की कप्तानी में जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट अपने नाम कर लिया. अब तीसरे टेस्ट के लिए मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा, जिसे 'क्रिकेट का मक्का' भी कहा जाता है. यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.
क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट?
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ का पूरा शेड्यूल। 🇮🇳
टेस्ट क्रिकेट का नया अध्याय शुरू होगा 20 जून से, लीड्स के मैदान पर 📍🏏#ENGvIND #TeamIndia@BCCI @ICC pic.twitter.com/sm1PrlbvNM
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) June 17, 2025
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जो इस मैच का सीधा प्रसारण भी प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

