Instagram Ban on Pakistani Artists: फवाद खान, आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक (Details Inside)
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच फवाद खान, आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान के इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार को भारत में ब्लॉक कर दिए गए.
Instagram Ban on Pakistani Artists: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच फवाद खान, आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान के इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार को भारत में ब्लॉक कर दिए गए. इससे एक दिन पहले ही महिरा खान, हानिया आमिर और अली ज़फर जैसे लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी भारत में सीमित कर दिए गए थे. इंस्टाग्राम पर इन कलाकारों के प्रोफाइल पर क्लिक करने पर अब लिखा आ रहा है —
“Account not available in India. This is because we complied with a legal request to restrict this content.” इस फैसले के पीछे कानूनी अनुरोध और भारत में फैलाए जा रहे कथित भड़काऊ व गलत सूचनाओं को कारण बताया जा रहा है.
YouTube चैनलों पर भी गिरी गाज़
तीन दिन पहले भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर भी बैन लगाया था, जिनमें डॉन न्यूज़, जियो न्यूज़, ARY न्यूज़, और सामा टीवी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन पर भारत विरोधी, भड़काऊ और समुदायों में विभाजन फैलाने वाले कंटेंट का प्रसारण करने का आरोप था.
फवाद खान की फिल्म की रिलीज पर रोक
इसी के साथ फवाद खान की आने वाली फिल्म अबीर गुलाल, जिसमें उनके साथ वाणी कपूर भी नजर आने वाली थीं, अब भारत में रिलीज नहीं की जाएगी. यह फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली थी.
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसारन घास के मैदान पर हथियारबंद आतंकियों ने टूरिस्ट्स पर हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें से 25 पर्यटक थे. यह हमला 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से भारत में हुआ सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. इस घटना के बाद भारत सरकार की ओर से सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट पर सख्ती बरती जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

