बॉलीवुड

PM नरेंद्र मोदी बायोपिक के मेकर्स से हुई बड़ी गलती? जावेद अख्तर ने ट्विटर पर बताई सच्चाई

जावेद अख्तर ने इस बात को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए ट्विटर पर ये ट्वीट किया है

PM नरेंद्र मोदी बायोपिक के मेकर्स से हुई बड़ी गलती? जावेद अख्तर ने ट्विटर पर बताई सच्चाई
पीम मोदी के अवतार में विवेक ओबेरॉय और जावेद अख्तर (Photo Credits: Yogen Shah/ Facebook)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बायोपिक फिल्म का ट्रेलर हाल ही में इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज किया. फिल्म की ट्रेलर रिलीज के साथ ही ये अब सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है. एक तरफ जहां इस फिल्म को लेकर विपक्ष और दर्शकों से तरह-तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं वहीं इस फिल्म को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है.

दरअसल, इस फिल्म के क्रेडिट स्कोर में गीतकार के तौर पर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का नाम शामिल किए आगे जबकि सच तो ये है कि जावेद ने इस फिल्म के लिए कोई भी गीत नहीं तैयार किया है. इस बात की जानकारी खुद जावेद ने दी है.

जावेद ने ट्विटर पर हैरानी जताते हुए कहा कि इस फिल्म के पोस्टर पर अपना नाम देखकर वो शॉक्ड हैं क्योंकि उन्होंने इसके लिए कोई भी गाने नहीं लिखे हैं.

अब जावेद के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं और साथ ही इस फिल्म के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं.

इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम नरेंद्र मोदी की मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है और ये फिल्म लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के पहले 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).