बॉलीवुड

बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट के वकील ने लिखा पत्र, कहा- सुशांत सिंह राजपूत केस की स्वतंत्र एजेंसी द्वारा हो जांच

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील सार्थक नायर ने बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखकर केस की एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में सीबीआई या फिर एसआईटी जैसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा केस की तफ्तीश की मांग की है.

बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट के वकील ने लिखा पत्र, कहा- सुशांत सिंह राजपूत केस की स्वतंत्र एजेंसी द्वारा हो जांच
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील सार्थक नायर ने बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) के चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखकर केस की एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में सीबीआई या फिर एसआईटी जैसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा केस की तफ्तीश की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस केस में दो राज्यों की पुलिस अब शामिल हो चुकी है और इसलिए एडवोकेट सार्थक ने बॉम्बे हाई कोर्ट से गुहार लगाई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) और बिहार पुलिस (Bihar Police) के बीच संपर्क में कई कमियां देखी जा रही हैं और इसलिए न्याय के हित में अब स्वतंत्र रूप से जांच की बात कही जा रही है. ये भी बताया गया कि वकील ने अपने पत्र में कहा कि घटना स्थल मुंबई है और ना कि बिहार. सुशांत के पिता ने बिहार में केस दर्ज कराया है और सिर्फ इस बात को लेकर इस केस का अधिकारिक क्षेत्र पटना नहीं हो जाता.

ये भी पढ़ें: Suicide or Murder: बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शेयर किये सबूत, आरोप लगाते हुए कहा- सुसाइड नहीं सुशांत सिंह राजपूत का हुआ है मर्डर

रिपोर्ट में बताया गया कि एडवोकेट सार्थक ने ये भी कहा है कि जब मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही थी तब महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर कह दिया था कि सुशांत ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की और इसकी वजह उनकी व्यावसायिक दुश्मनी हो सकती है . अपने ट्वीट में अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस को भी धन्यवाद किया था. ये सब रिया को बचाने की कोशिश थी.

आरुषि तलवार केस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सीबीआई को केस सौंपा गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी जिससे मामले को मजबूत किया जा सकता था. तब सभी जरुरी सबूत मिटा दिए गए थे और सुशांत के केस में हमें ये नहीं होने देना है.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: BSP अध्यक्ष मायावती ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए की सीबीआई जांच की मांग

आपको बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानेशिंदे की मदद से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने केस को मुंबई ट्रांसफर करके बिहार पुलिस की छानबीन पर रोक लगाने की गुजारिश की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).