Hrithik-Priyanka’s Photo Fuels Krrish 4 Speculation: न्यूयॉर्क में प्रियंका-ऋतिक की मुलाकात, फैंस बोले – ‘Krrish 4 की तैयारी शुरू हो गई’
बॉलीवुड के सुपरहीरो 'कृष 4' एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह है न्यूयॉर्क में हुई एक खास मुलाकात.
Hrithik-Priyanka’s Photo Fuels Krrish 4 Speculation: बॉलीवुड के सुपरहीरो 'कृष 4' एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह है न्यूयॉर्क में हुई एक खास मुलाकात. ऋतिक रोशन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में नजर आए, जहां उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और ब्रॉडवे स्टार एड्रियन वॉरेन के साथ एक खुशनुमा शाम बिताई. इस खास मुलाकात की तस्वीर ऋतिक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें सभी सितारे हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. Krrish 4 में फिर साथ नजर आएंगे Hrithik Roshan और Priyanka Chopra, सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी में होगी धांसू वापसी
ऋतिक ने निक जोनस के ब्रॉडवे म्यूजिकल The Last Five Years की तारीफ करते हुए लिखा –
"हम बस दोस्तों के साथ एक मजेदार शाम बिताने गए थे, लेकिन वहां से पूरी तरह चकित और बेहद प्रेरित होकर लौटे। 'The Last Five Years' एक अनुभव है जिसे मिस नहीं किया जाना चाहिए! निक जोनस, तुम सच में कमाल हो. क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस थी. एड्रियन वॉरेन, तुम भी शानदार थीं. इतना अद्भुत शो देखने का मौका देने के लिए शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा – थिएटर, संगीत, मस्ती और खाने से भरी एक बेहतरीन रात के लिए दिल से धन्यवाद ❤️ मेरी ओर से निर्देशक व्हिटनी व्हाइट को ढेर सारी शुभकामनाएं."
ऋतिक रोशन का पोस्ट:
View this post on Instagram
इस पोस्ट पर निक जोनस ने भी प्यार भरा जवाब देते हुए लिखा – "हमारे शो में आकर साथ समय बिताने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आप सभी के साथ वक्त बिताकर अच्छा लगा." लेकिन असली सनसनी तब फैली जब फैंस ने इस मीटअप को Krrish 4 से जोड़ दिया. एक यूज़र ने लिखा – “Krrish 4 story discussion yayy!”, वहीं दूसरे ने कहा – “Can't wait for Hrithik-Priyanka comeback.” गौरतलब है कि Krrish (2006) और Krrish 3 (2013) में ऋतिक और प्रियंका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. अब जब Krrish 4 की घोषणा हो चुकी है और इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, तो फैंस की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं.
क्या Krrish 4 में फिर दिखेगी प्रियंका और ऋतिक की जोड़ी? क्या जादू की वापसी तय है? फैंस को अब सिर्फ ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतज़ार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

