बॉलीवुड

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बॉय ने जीता दिल, आलोचकों ने की फिल्म की प्रशंसा

जोया अख्तर ने अपनी नवीनतम रिलीज़ गली बॉय के साथ स्क्रीन पर एक बार फिर अपना जादू बिखेर दिया है जिसे दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से सराहना प्राप्त हो रही है. फ़िल्म ने अपनी रिलीज के साथ ट्विटर पर तहलका मचा दिया है

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बॉय ने जीता दिल, आलोचकों ने की फिल्म की प्रशंसा
गली बॉय (Photo Credit- Instagram)

जोया अख्तर ने अपनी नवीनतम रिलीज़ गली बॉय के साथ स्क्रीन पर एक बार फिर अपना जादू बिखेर दिया है जिसे दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से सराहना प्राप्त हो रही है. फ़िल्म ने अपनी रिलीज के साथ ट्विटर पर तहलका मचा दिया है

जहाँ प्रशंसकों ने न केवल फिल्म को थम्स-अप दिया है बल्कि निर्देशक जोया अख्तर भी प्रशंसा का पात्र बनी हुई है जिन्होंने अपनी इस नवीनतम फ़िल्म में शानदार तरीके से मानवीय जटिलताओं को चित्रित किया है.

ज़ोया अख्तर जो अपनी पिछली रिलीज लक बाय चांस, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा और दिल धड़कने दो के साथ अपने समय से एक कदम आगे रही हैं, वह अब "गली बॉय" के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

प्रशंसकों ने कुछ इस तरह जाहिर की अपनी प्रतिक्रिया:-

जोया अख्तर की गली बॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है. ट्रेलर, संगीत और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग से मिली शुरुआती समीक्षाओं के बाद फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट के किसिंग सीन पर सेंसर ने जताई आपत्ति, गली बॉय के मेकर्स ने उठाया ये कदम

पिछले कुछ वर्षों से, ज़ोया अख्तर को मजबूत पुरुष चरित्र चालित फ़िल्मो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आलोचनात्मक प्रशंसा के साथ सफ़लता के भी झंडे गाड़ दिए थे.

चार फीचर फिल्म, दो शार्ट फिल्म और एक वेब श्रृंखला के शानदार सफ़र के साथ, जोया अख्तर उन अग्रणी फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).