बॉलीवुड

Bigg Boss 14 Shehzad Deol Gets Evicted: शहजाद देओल ने बेघर होने के बाद 'बिग बॉस' के फैसले पर जताई नाराजगी, कहा- सोचा था ये फेयर गेम होगा!

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14'के बुधवार एपिसोड में शो का दूसरा एलिमिनेशन देखने को मिला. शो से शहजाद देओल को भी एलिमिनेट कर दिया गया. वहीं पवित्रा पुनिया और एजाज खान को रेड जोन में रखा गया है.

Bigg Boss 14 Shehzad Deol Gets Evicted: शहजाद देओल ने बेघर होने के बाद 'बिग बॉस' के फैसले पर जताई नाराजगी, कहा- सोचा था ये फेयर गेम होगा!
शहजाद देओल (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 14 Shehzad Deol Gets Evicted: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14'के बुधवार एपिसोड में शो का दूसरा एलिमिनेशन देखने को मिला. शो से शहजाद देओल (Shehzad Deol) को भी एलिमिनेट कर दिया गया. वहीं पवित्रा पुनिया और एजाज खान को रेड जोन में रखा गया है. शहजाद को 'वीकेंड का वार' एपिसोड में ही बेघर कर दिया गया था लेकिन शो पर उन्हें 'गायब' का टैग देखकर बरकरार रखा गया था और अब उन्हें भी इस घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

इस बात को लेकर वो 'बिग बॉस' से काफी खफा नजर आ रहे हैं. पंजाबी कलाकार ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपने दिल की बात कही है. इसी के साथ उन्होंने अपने उन सभी चाहनेवालों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया.

 

View this post on Instagram

 

#SaathNaChodna

A post shared by Shehzad Deol (@shehzaddeol) on

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14 October 21 Episode: घर से निकले सिद्धार्थ, हिना और गौहर, पहले कैप्टन टास्क में भिड़े एजाज और पवित्रा

शहजाद ने इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे लगता था कि ये एक फेयर गेम होगा. लेकिन इस सफर का भी जल्द ही अंत हो गया. वैसे अगर ये फैसला आप सब पर होता तो शायद मैं घर के भीतर होता पर जिंदगी यही होती है. मैं आपका मनोरंजन करता रहूंगा, आपका पंजाब दा मुंडा."

आमतौर पर 'बिग बॉस' में वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. घर से किस सदस्य को बाहर करना है ये फैसला सीनियर्स पर छोड़ दिया गया जिसके बाद शहजाद एलिमिनेट हुए. इस बात को लेकर एक्टर के फैंस भी काफी नाराज हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).