शनिवार, अक्टूबर 10, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
CJP Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके, ध्रुव राठी समेत कई नेता हिरासत में लिए गए; VIDEOS | South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स | Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: हार के बावजूद श्रेयस अय्यर ने बनाया खास रिकॉर्ड, टी20I में लगातार 10 जीत के साथ इस खास सूची में हुए शामिल |
बिजनेस

Ajax Engineering IPO: आज से खुल गया 1269 करोड़ रुपये का ये आईपीओ, जानें प्राइस बैंड सहित अन्य प्रमुख बातें

Ajax Engineering IPO Update : अजाक्स इंजीनियरिंग ने 1,269 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 599-629 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है.

Ajax Engineering IPO: आज से खुल गया 1269 करोड़ रुपये का ये आईपीओ, जानें प्राइस बैंड सहित अन्य प्रमुख बातें
Ajax Engineering IPO Update

Ajax Engineering IPO: केदारा कैपिटल समर्थित कंक्रीट उपकरण विनिर्माता अजाक्स इंजीनियरिंग ने अपने 1,269 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 599-629 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है.

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि आईपीओ 10 फरवरी को खुलेगा और 12 फरवरी को बंद होगा. बड़े (एंकर) निवेशक सात फरवरी को शेयरों के लिए बोली लगा पाएंगे. निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 23 शेयरों का है.

आईपीओ पूरी तरह 2.01 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, जो मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 1,269 करोड़ रुपये बैठता है. ओएफएस के तहत केदारा कैपिटल 74.37 लाख शेयरों की पेशकश करेगी.

यह भी पढ़े-90 रुपये के शेयर के लिए टूट पड़े निवेशक, 147 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP से बढ़िया मुनाफे की उम्मीद

अजाक्स इंजीनियरिंग एक अग्रणी कंक्रीट उपकरण विनिर्माता है, जिसके पास कंक्रीट अनुप्रयोग से संबंधित उपकरणों, सेवाओं व समाधानों की व्यापक श्रृंखला है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2025 08:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel