Monsoon 2020 Update: गुजरात में बारिश का अलर्ट, 19 और 20 जून को सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात में हो सकती है तेज बरसात
दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में 19 और 20 जून को तेज बारिश हो सकती है. इसी के साथ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर मछुआरों को 18 जून से लेकर 20 तक समंदर में न जाने की सलाह दी है. इस दौरान 45-55कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. जबकि नॉर्थ कोंकण के पास एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है. मानसून दक्षिण गुजरात के सभी जिलों, सौराष्ट्र क्षेत्र, दीव और उत्तरी गुजरात के अहमदाबाद, खेड़ा, आणंद, पंचमहल, दाहोद और कच्छ जिले के कुछ हिस्सों समेत कांदला तक पहुंच गया है. वहीं सौराष्ट्र में सोमवार को तेज बारिश हुई है.