UP के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर बनी फिल्म, दमदार ट्रेलर कर देगा हैरान
3 मिनट के करीब के इस ट्रेलर में मुलायम सिंह यादव के जीवन की तमाम उठापटक को दिखाया गया है. जिसे देखने के बाद किसी के भी मन में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता जाग सकती है.
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल पड़ा है. ऐसे में तमाम हस्तियों के जीवन पर एक के बाद एक फिल्म बन रही हैं. ऐसे में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की जीवनी पर फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है. इस फिल्म का नाम है मैं मुलायम सिंह यादव (Main Mulayam Singh Yadav). इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें मुलायम सिंह यादव के जवानी के दिनों में की जाने वाली दंगल की कहानी से लेकर राजनीति के अखाड़े तक कारनामे को इस फिल्म में दिखाया जाएगा. 3 मिनट के करीब के इस ट्रेलर में मुलायम सिंह यादव के जीवन की तमाम उठापटक को दिखाया गया है. जिसे देखने के बाद किसी के भी मन में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता जाग सकती है.
इस फिल्म में अमित सेठी मुलायम सिंह यादव के किरदार में नजर आने जा रहें हैं. जबकि फिल्म मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब और सुप्रिया कार्णिक नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सुवेंदु राज घोष ने किया है. यह भी पढ़े: फिल्म मैं मुलायम सिंह यादव का दमदार ऑफिशल टीजर हुआ रिलीज, देखकर आप भी हो जाएंगे इम्प्रेस
ये फिल्म 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज की जाएगी. ऐसे में देखना होगा कि इस फिल्म के जरिये डायरेक्टर मुलायम सिंह यादव के जीवन के किस पहलू पर रोशनी डालने जा रहें हैं. जिसे दर्शक अभी तक अनजान हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

