टीवी

राजीव सेन नहीं होंगे सलमान खान के शो Bigg Boss 14 का हिस्सा, पोस्ट कर लिखा – Loud And Clear

राजीव को लेकर खबर वायरल होने लगी कि जिसमें बताया गया कि राजीव को सलमान खान के शो बिग बॉस 14 के लिए ऑफर किया गया है. इसके साथ ही दोनों के बीच अभी बातचीत चल रही है. ऐसे में अगर सबकुछ ठीक रहा तो राजीव शो का हिस्सा बन सकते हैं.

राजीव सेन नहीं होंगे सलमान खान के शो Bigg Boss 14 का हिस्सा, पोस्ट कर लिखा – Loud And Clear
राजीव सेन और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) पिछले कई दिनों से काफी चर्चा में चल रहे हैं. दरअसल राजीव और उनकी पत्नी चारू असोपा के बीच झगड़े की खबर के चलते दोनों सुर्ख़ियों में बने हुए थे. बताया जा रहा था कि दोनों पिछले 2 महीने से साथ नहीं रह रहें हैं. लेकिन राजीव ने सोशल मीडिया पर चारू संग वीडियो कॉल की फोटो शेयर कर झगड़े की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया. इसके साथ ही एक और खबर राजीव को लेकर वायरल होने लगी. जिसमें बताया गया कि राजीव को सलमान खान के शो बिग बॉस 14 के लिए ऑफर किया गया है. इसके साथ ही दोनों के बीच अभी बातचीत चल रही है. ऐसे में अगर सबकुछ ठीक रहा तो राजीव शो का हिस्सा बन सकते हैं.

हालांकि अब राजीव ने साफ कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं. राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस खबर फुल स्टॉप लगाते हुए लिखा कि मैं बिग बॉस 14 का हिस्सा नहीं हूं. लाउड एंड क्लियर. शुक्रिया.

राजीव सेन इंस्टा स्टोरी

आपको बता दे कि इससे पहले अभिनेता अध्ययन सुमन को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई थी कि वो बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने जा रहे हैं. जिसके बाद एक्टर ने भी ट्वीट करके खबरों को गलत बताया. अध्ययन सुमन ने साफ़ किया कि मेरे बिग बॉस में जाने की खबरें गलत हैं. थैंक्स लेकिन नो थैंक्स. बिग बॉस और कलर्स टीवी प्लीज इस चीज को क्लियर करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).