Lalit Modi के साथ Sushmita Sen के रिलेशनशिप पर भाई Rajeev Sen ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात
आईपीएल के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने गुरुवार रात को पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाईं.
Rajeev Sen on Sushmita Sen and Lalit Modi Relationship: आईपीएल के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने गुरुवार रात को पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाईं. उनकी घोषणा सुनकर हर कोई दंग रह गया. ललित ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता संग अपनी कई कैंडिड फोटोज पोस्ट करके उनके साथ अपने रिश्ते की बात दुनिया को बताई.
अब सुष्मिता के भाई राजीव सेन ने उनके रिलेशनशिप की खबर को लेकर अपनी प्रतिक्रया दी है. राजीव स्वयं भी इस बात से काफी सरप्राइज्ड नजर आए. मीडिया को दिए अपने बयान में राजीव ने कहा कि "मैं खुद इस खबर को सुनकर हैरान हूं. मैं सुष्मिता से इस विषय पर बात करूंगा." बता दें कि राजीव अपनी पति चारू असोपा से अलग हो रहे हैं.
Just back in london after a whirling global tour #maldives # sardinia with the families - not to mention my #better looking partner @sushmitasen47 - a new beginning a new life finally. Over the moon. 🥰😘😍😍🥰💕💞💖💘💓. In love does not mean marriage YET. BUT ONE THAT For sure pic.twitter.com/WL8Hab3P6V
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
बता दें कि राजीव मालदीव वेकेशन से सुष्मिता संग अपनी फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, "बस अभी ग्लोबल टूर से लंदन वापस लौटा हूं. ये बताना न भूलूं कि मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ एक न्यू जिंदगी शुरू कर रहा हूं." प्यार में हूं इसका मतलब ये नहीं कि शादी कर लिया. लेकन ईश्वर की कृपा से वो भी होगा. फ़िलहाल यही घोषणा है कि हम दोनों साथ हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

