कोरोना का इलाज करा रहें अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से किया नया पोस्ट, भगवान की फोटो शेयर कर कही ये बात
बच्चन परिवार में अमिताभ और अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. हालांकि उनका इलाज घर पर किया जा रहा है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस समय नानावती अस्पताल में कोरोना का इलाज कर रहें हैं. बिग बी संग उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी इसी अस्पताल में एडमिट हैं. जहां दोनों लोगों की तबीयत स्थिर बताई जा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ बिग बी के जल्द ठीक होने के लिए लगातार लोग प्रार्थना कर रहें हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपना कंसर्न दिखा रहें हैं. तो वहीं अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी भावनाओं को फैंस के सामने एक्सप्रेस कर रहें हैं.
ऐसे में अब बिग बी ने एक और नया पोस्ट किया है. अमिताभ ने भगवान की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ईश्वर के चरणों में समर्पित. दरअसल महानायक भगवान में काफी आस्था रखते हैं. ऐसे में अस्पताल में रहते हुए वो भगवान की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं.
आपको बता दे कि बच्चन परिवार में अमिताभ और अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. हालांकि उनका इलाज घर पर किया जा रहा है. जबकि जया बच्चन के कोरोना टेस्ट के नतीजे निगेटिव आए हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन का जलवा आने वाले दिनों कई फिल्मों में दिखाई देगा. लेकिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

