पंजाब सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए COVID-19 के इलाज की दरें की निर्धारित
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस के उपचार के लिए अधिक पैसे लेने की शिकायतों सख्त कदम उठाया है. पंजाब की सरकार ने अब COVID-19 के उपचार की दरें तय कर दी हैं. जिसके मुताबिक अब बीमारी और ऑक्सीजन सहित, बिस्तरों की आवश्यकता के लिए मध्यम बीमारी के लिए, प्रवेश की दर प्रति दिन सभी निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए 10,000 रुपये और एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए 9,000 रुपये तय की गई है. इसके अलावा राज्य सरकार ने गैर-एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल मध्यम बीमारी के लिए प्रति दिन 8,000 रुपये तक का शुल्क ले सकते हैं. गंभीर बीमारी के लिए अस्पतालों की इन श्रेणियों में (वेंटिलेटर की आवश्यकता के बिना आईसीयू) के लिए 15,000 रुपये, 14,000 रुपये और 13,000 रुपये तय किए गए हैं.