Ratri Ke Yatri: 5 सेक्स वर्कर्स और उनके क्लाइंट की कहानी बताती है रात्री के यात्री, बेहद ही बोल्ड है वेब सीरीज का ट्रेलर
इस शो में इक़बाल खान, मानसी श्रीवास्तव, बरखा सेन गुप्ता, अविनाश मुखर्जी, रेनी ध्यानी, सुधीर पांडे और अंजू महेंद्रू जैसे बड़े नाम भी शो में नजर आयेंगे.
एंटरटेनमेंट अब धीरे धीरे अपना रंग बदलता जा रहा है. रेडिओ, टीवी और थियेटर से होता हुआ अब ये डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) का रूप ले चुका है. ना किसी की रोक टोक और ना ही किसी तरह के सेंसरशिप का झंझट वाले OTT प्लेटफॉर्म पर मेकर्स बिंदास होकर अपना कंटेंट दिखा सकते हैं. यही वजह है इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बोल्ड कंटेंट वाली फिल्मों और वेब सीरीज की मानों बाढ़ सी आ गई हो. ऐसे में अब एक और बोल्ड कंटेंट वाली वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है. जिसका नाम है रात्री के यात्री.
MX प्लेयर में स्ट्रीमिंग के लिए तैयार इस वेब सीरीज में 5 कहानियां दिखाई देंगी. शो के 5 किरदार सेक्स वर्कर्स के पास जाते है. लेकिन फिर उनकी जिंदगी में कौन कौन से मोड़ आते हैं वो इस वेब सीरीज में देखने को मिलेंगे. 3 मिनट का ट्रेलर बेहद ही बोल्ड है. जो दर्शकों में उत्सुकता तो पैदा कर ही रहा है.
जबकि इस शो में इक़बाल खान, मानसी श्रीवास्तव, बरखा सेन गुप्ता, अविनाश मुखर्जी, रेनी ध्यानी, सुधीर पांडे और अंजू महेंद्रू जैसे बड़े नाम भी शो में नजर आयेंगे. इस वेब सीरीज को डायरेक्ट किया है अनिल वी कुमार ने. जबकि 21 जुलाई से इस शो को आप स्ट्रीम कर सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

