Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर
ऋषभ पंत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) में कल यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मेगा टी20 लीग में रविवार को फिर से डबल हेडर मैच खेले जाएंगे. दोनों ही टीमें जीत को लेकर बुलंद हौंसलो के साथ उतरेंगी. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहला मैच हारने के बाद वापसी करते हुए दूसरे मैच में जीत हासिल की थी, तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले मैच की हार के बाद अब जीत के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मुकाबले में सभी की निगाहें ऋषभ पंत पर होंगी, जो अपने पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. ऐसे में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. चलिए SRH के खिलाफ उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन

ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 मैचों में 558 रन बनाए हैं. आईपीएल में किसी भी टीम के खिलाफ एक विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा यह शानदार आंकड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंत का औसत 39.85 का रहा है, जो काफी शानदार है. वहीं उनका स्ट्राइक रेट 144.18 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा था ऐतिहासिक शतक

ऋषभ पंत का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकमात्र 50+ स्कोर साल 2018 में आया था, जब उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए नाबाद 128(63) रन की विस्फोटक पारी खेली थी. हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था. उस मुकाबले में पंत के अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था. पंत की यह पारी उस समय आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारियों में शामिल थी.

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पंत के आंकड़े

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऋषभ पंत के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने यहां 5 मैचों में 23.75 की औसत से 95 रन बनाए हैं. वहीं, SRH के खिलाफ उन्होंने 18 पारियों में 9 बार 30 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है.

कुछ ऐसा रहा है ऋषभ पंत का आईपीएल करियर

ऋषभ पंत ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. वह अब तक 126 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 124 पारियों में 33.90 की औसत और 147.35 की स्ट्राइक रेट से 3,560 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने 2 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा उनके बल्ले से 320 चौके और 170 छक्के निकले हैं. ऋषभ पंत पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी रह चुके हैं और अब लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई कर रहे हैं.