Ram Mandir Bhumi Pujan: भूमि पूजन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, RSS प्रमुख मोहन भागवत, अमित शाह सहित इन नेताओं ने दी ये प्रतिक्रिया
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम मंदिर की नींव रख दी है. पीएम मोदी के साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस चीफ मोहन भागवत राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बैठे रहे. भूमि पूजन के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन भागवत और पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया. इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भूमि पूजन के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है.