श्वेता नंदा ने अपने कोरोना पॉजिटिव भाई अभिषेक बच्चन से कही ये बात, पढ़ें सोशल मीडिया पर हुई इनकी ये बातचीत
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव रहने के अब भी मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उपचार चल रहा है. अभिषेक ने हाल ही में बताया था कि उनके पिता अमिताभ बच्चन कोरोना नेगेटिव पाए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
Abhishek Bachchan COVID-19: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) रहने के चलते अब भी मुंबई के नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital) में भर्ती हैं जहां उनका उपचार चल रहा है. अभिषेक ने हाल ही में बताया था कि उनके पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना नेगेटिव पाए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. लेकिन वो अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं और इसलिए उन्हें अस्पताल में रुकना होगा. अभिषेक ने अपने चाहनेवाले को संदेश देते हुए कहा था कि वो अब जल्द ही स्वस्थ होकर लौट घर आएंगे.
कोरोना से जूझ रहे अभिषेक को हौंसला देने में उनका परिवार भी कोई कमी नहीं छोड़ रहा. अभिषेक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने सकारात्मकता को लेकर बातें की थी.

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बहन श्वेता नंदा ने लिखा, "तुम अभी वही रहो." आपको बता दें कि बच्चन परिवार से अभिषेक के बाद अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
View this post on Instagram
The colours of nature never fail to impress. #alwayslookonthebrightsideoflife
हाल ही में ऐश्वर्या और आराध्या के कोरोना नेगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें डिस्चार्ज (Discharge) कर दिया गया था. इसके बाद बिग बी भी कोरोना को मात देकर घर लौट आए. अब फैंस को अभिषेक के जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटने का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

