Sonu Sood Help: रक्षा बंधन के मौके पर सोनू सूद ने गरीब महिला को घर देने का किया वादा, आर्थिक हालात जानकर पिघला एक्टर का दिल
इस रक्षा बंधन के मौके पर भी सोनू सूद ने कुछ ऐसा किया है. जिससे सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है.
बॉलीवुड के नामी एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) पिछले कुछ समय में काफी चर्चा में आ गए हैं. लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद कर सोनू सूद सैकड़ों लोगों के मसीहा बन चुके हैं. फिर चाहे फंसे हुए लोगों को उनके घर पहुंचाना हो या गरीब लोगों को खाना खिलाना. सोनू सूद हर बार गरीबों की मदद के लिए खड़े दिखाई दिए हैं. इतना ही नहीं सोनू सूद ने लोगों को नौकरी देने की मुहीम शुरू की है. तो वहीं गरीब किसान को ट्रैक्टर देकर सोनू सूद ने तमाम लोगों का दिल जीत लिया. इस रक्षा बंधन के मौके पर भी सोनू सूद ने कुछ ऐसा किया है. जिससे सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है. दरअसल सोनू ने गरीब महिला को घर देने का अब वादा किया है.
दरअसल सोनल सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर करते इस महिला की दयनीय स्थिति के बारे बताया. यूजर के मुताबिक महिला का पति नहीं है और उसका छोटा बच्चा है. इनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है. बारिश के कारण इनकी हालात और भी खराब हो रखी है. सोनू सूद की जैसे ही इस बात की जानकारी लगी उन्होंने तुरंत मदद का हाथ आगे बढ़ाया. सोनू ने कहा कि रक्षा बंधन के मौके पर इस बहन के लिए नया घर बनाते हैं.
चलो आज रक्षा बंधन के अवसर पर असम में अपनी इस बहन का नया घर बनाते हैं। ❣️ https://t.co/ZyqgJKHQXb
— sonu sood (@SonuSood) August 3, 2020
आपको बता दे कि सोनू की मदद केवल देश तक में ही सिमित नहीं है बल्कि विदेश में फंसे भारतियों की भी सोनू सूद ने मदद की और उन्हें उनके घर पहुंचाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

