Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति
देश कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आलम ये है कि देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27,67,274 हो गई है. जिसमें 6,76,514 मामले एक्टिव हैं. कोरोना से संक्रमित कई बड़े नेता हो चुके हैं. कुछ लोग अब ठीक हुए हैं तो कुछ लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ( Adhir Ranjan Chaudhry) ने अध्यक्ष ओम बिरला (Speaker Om Birla) को पत्र लिखकर आग्रह किया कि COVID-19 स्थिति को देखते हुए सदस्यों को संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम से शामिल होने की अनुमति दी जाए.