Sushant Singh Rajput Fans Celebrate: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बिहार में खुशी की लहर, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने पटाखे जलाकर मनाया जश्न
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती द्वारा दर्ज याचिका पर फैसला सुनाते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया है.
Sushant Singh Rajput Fans Celebrate Supreme Court Decision: सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) द्वारा दर्ज याचिका पर फैसला सुनाते हुए आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस मामले को सीबीआई (CBI) को सौंप दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुशांत एक प्रतिभाशाली कलाकार थे और उनके टैलेंट की पूर्ण रूप से समझा जाए इससे पहले ही उनकी मौत हो गई. इस मामले में सीबीआई जांच होना जरुरी है.
सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से आज सुशांत के तमाम फैंस और परिवार वालों के बीच खुशी की लहर है. आज बिहार के सहरसा में फैंस ने पटाखे जलाकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जश्न मनाया. सभी को उम्मीद है कि इस केस में जल्द ही दिवंगत एक्टर और उनके परिवार को न्याय मिल पाएगा.
Bihar: Fans of #SushanSinghRajput burst crackers in Saharsa celebrating the Supreme Court's decision to have a Central Bureau of Investigation (CBI) investigation in the case. pic.twitter.com/tJZe9mz9QD
— ANI (@ANI) August 19, 2020
आज सुशांत के परिवार ने भी अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का धन्यवाद किया था तथा लोकतंत्र पर अपना विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

