बॉलीवुड

Adipurush: क्या प्रभास की फिल्म में रावण का किरदार निभाने जा रहें हैं सैफ अली खान?

सैफ अली खान इससे पहले डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर में नेगटिव किरदार निभाया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में हो सकता है कि ओम राउत एक बार फिर अपने इस फेवरेट एक्टर को अपने इस फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं.

Adipurush: क्या प्रभास की फिल्म में रावण का किरदार निभाने जा रहें हैं सैफ अली खान?
सैफ अली खान (Image Credit: Instagram)

बाहुबली स्टार प्रभास (Prabhas) की अगली फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का जब से ऐलान हुआ है. इस फिल्म को लेकर हर तरफ जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है. ओम राउत के डायरेक्शन में बनने जा रही इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. फिल्म में प्रभास लीड में रोल में नजर आने जा रहे हैं लेकिन उनके अपोसिट नेगटिव किरदार में किसे लिया जाएगा इसे लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब इस रोल के लिए जिस एक्टर का नाम सामने आ रहा है उसे जानकार आपकी उत्सुकता दोगुनी हो सकती हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में प्रभास के विपरीत सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नजर आने जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सैफ फिल्म में खतरनाक रावण के रोल में नजर आने जा रहे हैं. जबकि प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आने जा रहे हैं.

दरअसल सैफ अली खान इससे पहले डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर में नेगटिव किरदार निभाया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में हो सकता है कि ओम राउत एक बार फिर अपने इस फेवरेट एक्टर को अपने इस फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं.

इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू भाषा में शूट किया जाएगा. जबकि तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा. इस फिल्म की शूटिंग साल 2021 की शुरुआत से शुरू की जाएगी. जबकि इस फिल्म को 2022 में रिलीज करने की प्लानिंग की गई है. इस फिल्म को 3D में शूट किया जाएगा. ताकि दर्शकों को अलग लेवल का अनुभव दिया जा सकेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).