बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Family Clarification: सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने किया आगाह, कहा- मेरे परिवार में सिर्फ मैं और मेरी बेटियां हैं, अन्य लोगों पर विश्वास न करें 

सुशांत सिंह राजपूत के सभी चाहनेवालों के लिए आज का दिन बेहद खास है. सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीआई जांच के लिए हरी झंडी दिखा दी है जिसके चलते उनके सभी शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर है. कोर्ट के फैसले पर जहां परिवार ने अपनी खुशी जताई है वहीं सुशांत के पिता केके सिंह ने इस बात को साफ कर दिया है कि उनके परिवार में सिर्फ वो और उनकी बेटियां शामिल हैं.

Sushant Singh Rajput Family Clarification: सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने किया आगाह, कहा- मेरे परिवार में सिर्फ मैं और मेरी बेटियां हैं, अन्य लोगों पर विश्वास न करें 
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार (Photo Credit: Facebook)

Sushant Singh Rajput Family Clarification: सुशांत सिंह राजपूत के सभी चाहनेवालों के लिए आज का दिन बेहद खास है. सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीआई जांच के लिए हरी झंडी दिखा दी है जिसके चलते उनके सभी शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर है. कोर्ट के फैसले पर जहां परिवार ने अपनी खुशी जताई है वहीं सुशांत के पिता केके सिंह ने इस बात को साफ कर दिया है कि उनके परिवार में सिर्फ वो और उनकी बेटियां शामिल हैं. इसके अलावा अन्य कोई भी उनके परिवार से जुड़ा होने का दावा करता है तो उसपर विश्वास न करें.

एएनआई द्वारा शेयर किये गए ट्वीट में सुशांत के पिता ने कहा, "सिर्फ मैं और मेरी बेटियां हमारे परिवार का हिस्सा हैं. हमने हमारे वकील वरुण सिंह और वरिष्ठ एडवोकेट विकास सिंह को ये अधिकार दिया है कि वो हमारे परिवार का प्रतिनिधित्व करे. इसके अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति हमारे परिवार का सदस्य होने का दावा करता है तो उसे हमारी मंजूरी नहीं है."

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Fans Celebrate: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बिहार में खुशी की लहर, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने पटाखे जलाकर मनाया जश्न

बात करें सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की तो परिवार के वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आपत्ति जताते हुए कहा था कि इसमें एक्टर की मौत का समय नहीं बताया गया है जिससे ये पता लगाने में आसानी होगी कि उन्होंने आत्महत्या की थी या उनका मर्डर हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).