नई दिल्ली: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) समारोह का चार दिवसीय उत्सव गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को पारंपरिक 'बीटिंग रिट्रीट' सेरेमनी (Grand Beating Retreat Ceremony) के साथ संपन्न होगा. ऐतिहासिक विजय चौक (Vijay Chowk) पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय सेना (Indian Army), नौसेना (Navy), वायु सेना (Air Force) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (Central Armed Police Forces) (CAPF) के बैंड अपनी धुनों से समां बांधेंगे. राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर की उपस्थिति में होने वाला यह कार्यक्रम राष्ट्र के गौरव और सैन्य अनुशासन का बेजोड़ प्रतीक है. यह भी पढ़ें: Republic Day 2026 Messages: हैप्पी रिपब्लिक डे! 77वें गणतंत्र दिवस पर शेयर करें ये हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
बीटिंग रिट्रीट क्या है और इसका महत्व?
'बीटिंग रिट्रीट' सदियों पुरानी सैन्य परंपरा है. पुराने समय में जब सूर्यास्त के बाद युद्ध रुक जाता था, तब 'रिट्रीट' की धुन बजते ही सैनिक अपने हथियार म्यान में डालकर युद्ध के मैदान से शिविरों की ओर लौटते थे और झंडे उतार लिए जाते थे.
- भारत में शुरुआत: भारत में इस परंपरा को 1950 के दशक की शुरुआत में भारतीय सेना के मेजर रॉबर्ट्स ने विकसित किया था.
- समारोह का उद्देश्य: यह गणतंत्र दिवस उत्सव के आधिकारिक समापन का प्रतीक है.
तारीख, समय और स्थान
यह समारोह हर साल गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन यानी 29 जनवरी को आयोजित किया जाता है.
- तारीख: 29 जनवरी 2026
- स्थान: विजय चौक (रायसीना हिल्स), नई दिल्ली
- समय: कार्यक्रम शाम 05:00 बजे शुरू होगा.
- समापन: सूर्यास्त के समय (लगभग शाम 06:00 बजे) बिगुल बजाकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा जाएगा.
टिकट बुकिंग: ऑनलाइन और ऑफलाइन विकल्प
रक्षा मंत्रालय ने आम जनता के लिए टिकटों की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्था की है.
- ऑनलाइन बुकिंग: आप आधिकारिक आमंत्रण पोर्टल (aamantran.mod.gov.in) पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं.
- टिकट की कीमत: मुख्य समारोह (29 जनवरी) के लिए टिकट की कीमत ₹100 है.
- आवश्यक दस्तावेज: बुकिंग और प्रवेश के समय वही मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड) साथ रखना अनिवार्य है जिसका उपयोग बुकिंग में किया गया है.
- ऑफलाइन काउंटर: सेना भवन, जंतर-मंतर, और शास्त्री भवन जैसे चुनिंदा केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टिकट उपलब्ध रहते हैं (कोटा समाप्त होने तक). यह भी पढ़ें: Republic Day 2026 Sanskrit Wishes: गणतंत्रदिवसः शुभाशयाः! प्रियजनों संग शेयर करें ये संस्कृत Shlokas, WhatsApp Messages और Facebook Greetings
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
समारोह के कारण नई दिल्ली के मध्य इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा.
- प्रतिबंधित समय: दोपहर 02:00 बजे से रात 09:30 बजे तक.
- बंद रास्ते: विजय चौक पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा रफी मार्ग (सुनहरी मस्जिद से कृषि भवन), रायसीना रोड और कार्तव्य पथ के कुछ हिस्सों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.
- मेट्रो सेवा: सुरक्षा कारणों से केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट बंद किए जा सकते हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अतिरिक्त समय लेकर चलें.
2026 समारोह के मुख्य आकर्षण
इस वर्ष 1,000 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया जाएगा, जो देखने लायक होता है. संगीत की धुनों में भारतीय शास्त्रीय रागों पर आधारित सैन्य धुनें मुख्य आकर्षण होंगी.












QuickLY