Republic Day 2026 Messages: हैप्पी रिपब्लिक डे! 77वें गणतंत्र दिवस पर शेयर करें ये हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए कई रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस दिन तिरंगा फहराकर लोग इसकी आन-बान और शान को सलाम करते हैं, साथ ही एकजुट होकर एक संप्रभु राष्ट्र की भावना और आत्मा का जश्न मनाते हैं. ऐसे में 77वें गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों से हैप्पी रिपब्लिक डे कह सकते हैं.
Republic Day 2026 Messages in Hindi: हर साल 26 जनवरी को समस्त देशवासी पूरे जोश और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मनाते हैं. दरअसल, अंग्रेजी हुकूमत से आजादी पाने के बाद आजाद भारत में 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान (Indian Constitution) को लागू किया गया था और भारत गणतांत्रिक देश बन गया, इसलिए हर साल 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस (Republic Day) को उत्सव के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. बता दें कि 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ था और उसके करीब तीन साल बाद 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणराज्य देश बना था, क्योंकि इसी दिन भारतीय संविधान (Indian Constitution) को लागू किया गया था. हर साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ से इंडिया गेट तक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की झांकियां निकाली जाती है.
गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए कई रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस दिन तिरंगा फहराकर लोग इसकी आन-बान और शान को सलाम करते हैं, साथ ही एकजुट होकर एक संप्रभु राष्ट्र की भावना और आत्मा का जश्न मनाते हैं. ऐसे में 77वें गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों से हैप्पी रिपब्लिक डे कह सकते हैं.





गौरतलब है कि संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. बीआर आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) की अध्यक्षता में संविधान सभा का पहला सत्र 9 दिसंबर 1946 को आयोजित किया गया था, जबकि इसका अंतिम सत्र 26 नवंबर 1949 को हुआ था. संविधान सभा द्वारा अथक प्रयासों के बाद बनाया गया यह संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है. गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और देश के प्रति हमारे प्रेम को मजबूत करता है. ज्ञात हो कि देश में 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के बाद पहले से चले आ रहे अंग्रेजों के कानून गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट (1935) को भारतीय संविधान के जरिए भारतीय शासन दस्तावेज के रूप में परिवर्तित कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2026 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

