Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 4th T20I Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जा रहा हैं. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अब चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें:
चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 4th T20I Match Playing)
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
#TeamIndia win the toss and choose to bowl first! ?
Here’s how India and New Zealand line up for the game in Vizag!#INDvNZ | 4th T20I | LIVE NOW https://t.co/UkIOb9Ri1y pic.twitter.com/MncEBspHZm
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 28, 2026
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को टीम इंडिया के हाथों सात विकेट से रायपुर में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली हैं. आज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY