Bihar Assembly Election 2020: धर्मेंद्र प्रधान बोले-बिहार में बढ़ा एलपीजी का कनेक्शन, निरंतर सप्लाई सबसे अधिक जरूरी
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एलपीजी पाइपलाइन प्रॉजेक्ट के एक खंड और दो बॉटलिंग संयंत्रों का शुभारंभ किया. जिसमें पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन का बांका तक विस्तार, और बांका में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट सहित चंपारण में एलपीजी प्लांट का समावेश है. इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार में LPG कनेक्शन बढ़ा है, वो भी खासकर प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत. इसलिए निरंतर सप्लाई बेहद जरूरी है.