Ranbir Kapoor Viral Photo: रणबीर कपूर शूटिंग सेट पर पुलिस की वर्दी में आए नजर, वायरल फोटो ने फैंस के मन में उठाए सवाल
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो को देखने के बाद अब फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में रणबीर पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं.
Ranbir Kapoor Viral Photo: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो को देखने के बाद अब फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में रणबीर पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं. शूटिंग सेट से ली गई ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें रणबीर पुलिस अफसर के गेटअप में नजर आ रहे हैं. इस फोटो को रणबीर के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
रणबीर की इस फोटो को देखने के बाद फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि अपनी आगामी फिल्म में वो पुलिस के किरदार में नजर आ सकते हैं. एक तरफ जहां रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर काम जारी है वहीं ये भी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि ये फोटो उनकी फिल्म 'शमशेरा' के सेट से भी हो सकता है.
इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि हो सकता है रणबीर किसी कमर्शियल के लिए शूट कर रहे हैं और ये उसी के सेट की फोटो है. अपने हैंडसम स्टाइल में रणबीर का ये अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है. फोटो में वो पुलिस कार के पास खड़े नजर आ रहे हैं.
इसी के साथ वो सेट पर ब्रेक लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. हाल ही ही में रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की डबिंग के लिए मुंबई के स्टूडियो के पास स्पॉट किये गए थे. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

