बॉलीवुड

Kangana Ranaut Viral Video: कंगना रनौत का पुराना वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने कहा- मैं ड्रग एडिक्ट थी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार बयानबाजी करते हुए उनके लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं, ये हर किसी के बीच चर्चा का विषय बन गया है. सुशांत मामले में सीबीआई और ईडी के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी जांच कर रही है.

Kangana Ranaut Viral Video: कंगना रनौत का पुराना वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने कहा- मैं ड्रग एडिक्ट थी 
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) में लगातार बयानबाजी करते हुए उनके लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं, ये हर किसी के बीच चर्चा का विषय बन गया है. सुशांत मामले में सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) भी जांच कर रही है. इस केस को लेकर हाल ही में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakaborty), उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया. अब कंगना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ये कहती नजर आ रही हैं कि वो भी एक ड्रग एडिक्ट (Drug Addict) थी.

कंगना इस वीडियो में कहा रही हैं, "जैसे ही मैं घर से भागी, डेढ़-दो साल में मैं एक फिल्मस्टार थी एक ड्रग एडिक्ट थी. मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड चल रहे थे कि मैं इतने सारे लोगों के हाथों में लग चुकी थी. इतना सब डेंजर हुआ है मेरी लाइफ में जब मैं टीनएजर ही थी...सोच लो मैं कितनी खतरनाक हूं."

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut Drugs Connection: कंगना रनौत का महाराष्ट्र सरकार पर पलटवार, कहा- ड्रग्स का आरोप साबित हुआ तो छोड़ दूंगी मुंबई

कंगना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में जब कंगना पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे थे तब एक्ट्रेस ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा था कि ये झूठ है और वो अपना ड्रग टेस्ट कराने को तैयार हैं. अगर वो गलत पाई गईं तो मुंबई छोड़ देंगी.

अब इसके बाद कंगना के इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा की जा रही है. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के साथ हुई अनबन के बाद बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कंगना के मुंबई स्थित दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया जिसे लेकर काफी बवाल मचा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).