Fir Against Tejashwi and Pappu Yadav: बिहार में तेजस्वी, तेजप्रताप, पप्पू यादव समेत 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला
देशभर में कृषि सुधार बिल (Farm Bill) के खिलाफ शुक्रवार को किसान संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया था. किसानों के इस आंदोलन में कई पॉलिटिकल पार्टियां भी शामिल हुई थी. जिसमें बिहार से लालू यादव की पार्टी आरजेडी (RJD) भी थी. इसके अलावा जन अधिकार पार्टी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थी. वहीं, इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav), तेजप्रताप (Tej Pratap Yadav), पप्पू यादव (Pappu Yadav) समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन नेताओं पर आरोप है कि इन्होने प्रतिबंधित सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया. जिसकी अनुमति नहीं थी. इसके साथ कोरोना संकट के दौरान नियमों की अनदेखी एक आरोप भी लगा है.